1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अंडरगारमेंट्स में NEET अभ्यर्थी ने छुपाया था सिम, पुराना प्रश्न पत्र और ग्लू; जांच में धरा गया छात्र

अंडरगारमेंट्स में NEET अभ्यर्थी ने छुपाया था सिम, पुराना प्रश्न पत्र और ग्लू; जांच में धरा गया छात्र

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 21, 2026 10:37 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 10:37 pm IST

देशभर में 21 जून को दोबारा NEET की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस एग्जाम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी काफी सख्ती बरती गई थी, जिसमें वाराणसी में परीक्षा देने आए एक छात्र ने अंडरगारमेंट्स में सिम, पुराना प्रश्न पत्र और ग्लू छुपाकर रखा था जिसे जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया

Representative Image- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

देशभर में पेपर लीग विवाद के बाद 21 जून को फिर से री-NEET-UG परीक्षा को आयोजित किया गया था। इसमें लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें उनको कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही पेपर में बैठने को मिला। इसी में वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका जरूर दिया है। वाराणसी के मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी को जांच के बाद हिरासत में ले लिया गया। दरअसल इस छात्र ने अपने अंडरगारमेंट्स में मोबाइल, सिम, पुराना NEET प्रश्नपत्र और ग्लू को छुपा रखा था।

बलिया जिले का रहने वाला है छात्र

वाराणसी में रिश्चंद्र परास्नातक महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले संदेह होने पर पकड़े गए अभ्यर्थी की गहनता से तलाशी ली गई तो उसके अंडरगारमेंट्स पाई गई चीजों के बाद उसे समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया। कड़े गये छात्र की पहचान बलिया जिले के निवासी प्रिंस दुबे के रूप में हुई है, जिसमें उसने पूछताछ में बताया कि वह मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और नीट की परीक्षा देने के लिये वाराणसी आया था। वहीं सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए छात्र प्रिंस दुबे से पूछताछ करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जब्त की गई सभी वस्तुओं को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Neet Re-Exam में 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं हुईं शामिल

नीट की दोबार हुई परीक्षा में कुल 22 लाख छात्र-छात्राएं ने एग्जाम दिया। इसको लेकर इस बार NTA ने परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए बड़े स्तर पर निगरानी व्यवस्था तैयार की थी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा था तो वहीं सभी एग्जाम सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे, जिसमें इनकी लाइव मॉनिटरिंग भी की जा रही थी। वहीं हर सिस्टम को शुरू से अंत तक परखने के लिए 20 जून को देशभर में मॉक ड्रिल की गई थी। इस एग्जाम के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना की मदद ली थी, जिसमें एयरफोर्स के हेलिकॉप्टरों और विमानों ने मदद से एग्जाम के पेपर देश के विभिन्न स्ट्रॉन्ग रूम और सेंटर्स तक सुरक्षित पहुंचाए गए थे।

ये भी पढ़ें

कौशांबी में करंट लगने से हुई सिपाही की मौत, मिक्सी ऑन करने के लिए चालू किया था स्विच

कार की टक्कर से साइकिल सवार पति-पत्नी कई फीट हवा में उछले, CCTV फुटेज देख दहल जाएगा दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।