1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20I मैच कब है, नोट कीजिए सभी 5 मैचों का शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20I मैच कब है, नोट कीजिए सभी 5 मैचों का शेड्यूल

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 05, 2026 10:58 am IST,  Updated : Oct 05, 2026 10:59 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम अब वेस्टइंडीज से पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने की तैयारी में है। इसका पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज जारी है। अब तक वनडे सीरीज हो चुकी है, जिसे टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया है। पहले दोनों मैच भारत ने जीत लिए थे, लेकिन तीसरे में उसे हार का सामना करना पड़ा। अब टी20 इंटरनेशनल मैचों की बारी है। पांच मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इसका पहला मैच कब है। साथ ही हम आपको पूरी सीरीज का शेड्यूल भी बताएंगे, ताकि कोई भी मैच आपका छूट ना जाए।

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज से भिड़ेगी

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम अब टी20 सीरीज खेलेगी। जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में इसी टीम ने एशियन गेम्स में फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया था।अब टीम वापस आ चुकी है और जल्द ही फिर से मैदान में नजर आएगी। बीसीसीआई ने सीरीज के लिए काफी पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, हालांकि बीच में इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को, ये रहा पूरा शेड्यूल

टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें अपनी अपनी तैयारी शुरू कर चुकी हैं। इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में होना है। तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। चौथा मैच हैदराबाद में 14 अक्टूबर को होगा। इसके बाद पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाना है। इसके बाद इस सीरीज का समापन हो जाएगा और वेस्टइंडीज की टीम चली जाएगी। 

वॉशिंगटन सुंदर की जगह नमन धीर को मिला है सीरीज के लिए मौका

बीसीसीआई ने सीरीज के लिए पहले ही टीम का ऐलान कर दिया था। हालांकि अभी कुछ दिन पहले इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। वाशिंगटन सुंदर की जगह नमन धीर को टीम में लाया गया है। पता चला है कि यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए लिया गया है। 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी सीजन शुरू होने के साथ, वाशिंगटन को अपनी स्टेट टीम के लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेलने और टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर। 

यह भी पढ़ें 

भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने उठाया बड़ा कदम, आमिर जंगू की टीम में एंट्री

BBL में खेलने के लिए कीवी ऑलराउंडर ने छोड़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, 11 साल बाद निक केली को मिला बड़ा इनाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।