1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कार की टक्कर से साइकिल सवार पति-पत्नी कई फीट हवा में उछले, CCTV फुटेज देख दहल जाएगा दिल

कार की टक्कर से साइकिल सवार पति-पत्नी कई फीट हवा में उछले, CCTV फुटेज देख दहल जाएगा दिल

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 20, 2026 10:47 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 10:49 pm IST

गोंडा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार एक ही परिवार के तीन लोग कई फीट हवा में उछल गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार तीनों लोग करीब 10 फीट तक हवा में उछल गए।

Gonda Accident- India TV Hindi
गोंडा एक्सीडेंट Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के गोंडा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार एक ही परिवार के तीन लोग कई फीट हवा में उछल गए। बताया जा रहा है कि रामपुर दुबावल निवासी 54 साल के संतोखी लाल 20 जून को निमंत्रण पर अपनी बहन के घर बाबागंज-इटनवा क्षेत्र में साईकिल से पत्नी महरानी देवी उम्र 50 साल और पोते कार्तिक उम्र 6 साल को लेकर गए थे। जब वो आज सुबह 20 जून को सभी को लेकर अपने घर लौट रहे थे कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से 10 फीट तक हवा में उछल गए

साइकल सवार एक ही परिवार को जब तेज रफ्तार कार ने 20 जून की सुबह उन्हें टक्कर मारी तो वह इतनी भीषण थी कि तीनों ही लोग करीब 10 फीट तक हवा में उछल गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए संतोखी लाल को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसी समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और पोते का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में धानेपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

20 मीटर दूर तक घिसटता चला गया पोता

संतोखी लाल और उनकी पत्नी के साथ उनका 6 साल का पोता भी इस सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया, जिसमें टक्कर के बाद वह दोनों के साथ करीब 20 मीटर दूर घसीटता चला गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। महिला और उसके पोते को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस हादसे में मरने वाले संतोखी लाल के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में साइकल सवार परिवार के लोगों ने पुलिस में कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाने के साथ शिकायत को दर्ज कराया है।

(रिपोर्ट - अमित)

ये भी पढ़ें

बाराबंकी: जमीन विवाद में घिरे भाजपा MLC अंगद सिंह, प्रॉपर्टी डीलर के आरोपों को बताया झूठा

UP: सीतापुर में प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ किया सुसाइड, पेड़ से लटका हुआ मिला शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।