लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अभी से जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। वे इन दिनों उत्तर प्रदेश का कई इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे श्रावस्ती भी गए। इस बीच इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधता। उन्होंने कहा कि बीजेपी और योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए सभी विपक्षी दलों को साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सपा और कांग्रेस साथ नहीं आना चाहतीं तो यह उनकी मर्जी है, लेकिन मुस्लिमों को अब अपनी राजनीतिक संपत्ति समझने की राजनीति बंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा बल्कि अपना राजनीतिक हक लेगा।
बीजेपी को रोकने के लिए सबको साथ आना होगा
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा," हम तो हमेशा से कहते हैं कि बीजेपी को अगर रोकना है और योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने से रोकना है तो सभी लोगों को साथ में आना चाहिए। लेकिन ठीक है अगर समाजवादी पार्टी कांग्रेस पार्टी नहीं आना चाहती तो ये उनकी मर्जी है। अब किन सवाल यह उठता है कि मुसलमान को इनको अपनी संपत्ति अब समझना पूरी तरीके से छोड़ देना चाहिए, मुसलमानों को हम लीडरशिप देने आए हैं। मुसलमान को उनका हक़ दिलाने आए हैं। इसीलिए हम पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश के चुनाव को लड़ने के लिए तैयार हैं।"
समाजवादी पार्टी का पीडीए कहां चला गया?
ओवैसी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए दूसरे कैंडिडेट (धनराज परिमल नाथवानी) आए हैं। अब देखिए ना कि उनके पिता एनडीए के समर्थन से झारखंड में चुनाव जीते और उनके बेटे अगर यहां समाजवादी पार्टी से आए हैं। अब इतना तो कहा ही जा सकता है कि समाजवादी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी के साथ पूरी तरीके से एलाइनमेंट है। वे आरोप हम पे लगाते हैं कि B टीम है, C टीम है। न जाने क्या-क्या बोलते हैं लेकिन खुद बताएं ना कि यह कौन से कैंडिडेट हैं? अब उनका PDA कहां चला गया? 25 साल से उनके परिवार के रामगोपाल यादव को राज्यसभा जा रहे हैं और इस बार उन्होंने एक कारोबारी को भेज दिया। अब मुसलमान कहां जाएगा? मुसलमान का प्रतिनिधित्व कहां है? क्या सिर्फ मुसलमान का वोट लेंगे? यह तो सवाल हम उठाते हैं और उसके बाद ये लोग हमारे ऊपर सवाल उठाने लगते हैं।
वहीं एक सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या जाएं न जाएं, उस पर बहुत ज्यादा बोलना नहीं चाहिए। लेकिन सच तो यही है कि 6 दिसंबर के दिन उत्तर प्रदेश में क्या हुआ था सबको पता है, सबने कहा सीबीआई के केस को एक साथ रख दिया जाए तो अखिलेश यादव ने क्या किया जवाब तो इनको भी देना चाहिए ।वहीं गठबंधन के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हमारी कुछ लोगों के साथ बातचीत चल रही है। लेकिन हमारा मकसद बीजेपी को रोकना है। जो भी हमारे साथ आएगा, हमारा साथ देगा हम लोग साथ जरूर आएंगे। जल्दी आप लोगों को गठबंधन की तस्वीर के बारे में बताया जाएगा।
अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, लीडर बनेगा
ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही है। मुसलमान का इनको वोट चाहिए लेकिन मुसलमान को हक नहीं देना है। लेकिन अब समय बदल गया है।अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, अब्दुल अपना पॉलिटिकल हक लेगा। अब्दुल अपनी लीडरशिप तय करेगा अब्दुल लीडर बनेगा इसी इरादे के साथ में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहा हूं।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होने पर ओवैसी ने अखिलेश यादव को सीधी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अखिलेश को बिहार के नतीजों का एनालिसिस करना चाहिए। जो गलती अखिलेश कर रहे हैं, वही गलती तेजस्वी ने बिहार में की थी। ओवैसी ने कहा कि वो तो पांडवों की तरह सिर्फ पांच गांव मांग रहे हैं, अगर अखिलेश इसके लिए भी तैयार नहीं हैं तो महाभारत होगा।
ये भी पढ़ें: