1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: CM फडणवीस ने राज ठाकरे पर चुटकी ली, बोले- "ना सांसद है, ना विधायक...चैन की नींद सोऊंगा और किसी के टूटने का डर नहीं"

महाराष्ट्र: CM फडणवीस ने राज ठाकरे पर चुटकी ली, बोले- "ना सांसद है, ना विधायक...चैन की नींद सोऊंगा और किसी के टूटने का डर नहीं"

 Reported By: Saket Rai, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 21, 2026 10:52 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 11:03 pm IST

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे पर तंज कसा है और कहा है कि उन्हें किसी के टूटने का डर नहीं है।

Devendra Fadnavis, Raj Thackeray- India TV Hindi
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे पर ली चुटकी Image Source : REPORTER INPUT/RAJ THACKERAY-X

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक सवाल के जवाब में राज ठाकरे पर चुटकी ली। दरअसल सीएम से ये सवाल पूछा गया कि "राज ठाकरे ने कहा है, कि अमित शाह 2029 की तैयारी कर रहे हैं।" 

इस सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा, "कल ही मैंने एक मीम देखा था, उसमें राज ठाकरे आराम से सोए हुए थे और कहा गया था कि मुझे अच्छी नींद आ रही है क्योंकि मेरे पास ना तो सांसद हैं, ना विधायक हैं और ना किसी के जाने का डर है।"

राज ठाकरे ने क्या कहा था?

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने ऑपरेशन टाइगर को लेकर और उद्धव गुट के सांसदों की बगावत को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कोई भी हमेशा के लिए सत्ता में बने रहने के लिए नहीं आया। कांग्रेस को ही देख लीजिए, 60 सालों तक राज किया लेकिन आज उसकी हालत देखो।

राज ठाकरे ने कहा कि सांसद बीजेपी की बजाय शिंदे के साथ क्यों जा रहे हैं? केंद्र की ये कैसी राजनीति हो रही है। दरअसल अमित शाह 2029 की तैयारी कर रहे हैं।

राज ठाकरे ने ये भी कहा था कि करोड़ों रुपये में जनप्रतिनिधियों को खरीदा-बेचा जा रहा है। जनप्रतिनिधि बिक रहे हैं। आत्मसम्मान की मौत हो गई है।

सीएम फडणवीस ने उद्धव पर भी कसा तंज

सीएम फडणवीस ने शिवसेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे पर भी तंज कसा। दरअसल फडणवीस से सवाल पूछा गया कि उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वे शिवसेना प्रमुख का पद छोड़ने को तैयार हैं। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उजड़े हुए गांव के प्रमुख का पद छोड़ रहा हूं। अब इस बयान का क्या मतलब।

वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब कोई बचा ही नहीं है, तो छोड़ेंगे नहीं तो और क्या करेंगे?

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सियासत इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई है। दरअसल शिवसेना यूबीटी के कई सांसद बागी हो चुके हैं। इस सियासी बदलाव के बीच उद्धव ठाकरे मजबूर नजर आ रहे हैं। ये शिवसेना यूबीटी का बुरा दौर चल रहा है। अब देखना ये है कि उद्धव कैसे इस सियासी भंवर से पार हो पाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।