मशहूर टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड जीशान से शादी का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस ने 2024 में शादी की थी और पिछले डेढ़ साल से उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया से छिपाकर रखा था। गौरतलब है कि 2023 में शफक की जीशान से शादी होने वाली थी, लेकिन सगाई टूटने के बाद दोनों अलग हो गए थे। सोशल मीडिया पर अब दोनों ने अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं और शादी को लेकर अपडेट दी है।
शफक नाज और जीशान ने शादी का किया ऐलान
21 जून 2026 को शफक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्पेशल फोटोशूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने अपने पति जीशान से मिलवाया और रोमांटिक तस्वीरों में दोनों को साथ में अच्छा समय बिताते हुए देखा गया। साथ ही शफक ने बताया कि उन्होंने 2024 में जीशान से शादी की थी और पिछले डेढ़ साल से वे बिना किसी ड्रामे के खुशी-खुशी रह रही हैं। उन्होंने अपनी शादी की तारीख भी बताई। एक्ट्रेस ने 2024 में अपने पति से गुपचुप तरीके से शादी की थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा:
'मैंने 31-10-2024 को अपने पसंदीदा इंसान से शादी की और पिछले डेढ़ साल से मैं चुपचाप अपनी जिंदगी की सबसे ज्यादा खुशी महसूस कर रही हूं। मिलिए मेरे पति जीशान से।'
शफक नाज और जीशान को मिली बधाई
इन रोमांटिक तस्वीरों में जीशान ने नेवी ब्लू शर्ट और जींस पहनी थी और कैजुअल कपड़ों में वह हैंडसम लग रहे थे। वहीं, शफक ने रेड टॉप और बेज कलर की पैंट पहनी थी। उन्होंने अपना लुक सिंपल रखा और सोने का एक खूबसूरत डबल हार्ट ब्रेसलेट पहना, जिस पर 'जी' और 'शा' लिखा था। पोस्ट करते ही शफक के दोस्तों और फैंस ने उन पर खूब प्यार बरसाया। पूजा भट्ट ने लिखा, 'बधाई हो।' एक और फैन ने कमेंट किया, 'खूबसूरत तस्वीरें!! प्यार साफ झलक रहा है।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'ढेर सारा प्यार और बहुत-बहुत बधाई।'
शफक नाज और जीशान की क्यों टूटी थी कोर्ट मैरिज
परिवार में अनबन की वजह से शफक और जीशान ने 2023 में अपनी सगाई तोड़ दी थी। शफक और जीशान लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस कपल की सगाई मई 2023 में हुई थी और वे कोर्ट मैरिज करने वाले थे, लेकिन उन्होंने शादी का प्लान रद्द कर दिया। बाद में शफक ने बताया कि उनके परिवारों के बीच कुछ बड़ी गलतफहमियां थीं, जिसकी वजह से उन्होंने शादी नहीं की। बाद में 2025 में शफक ने जीशान के साथ तस्वीरें शेयर कीं।
ये भी पढे़ं-
KSBKBT 2: मंडप पर होगा तमाशा, रियो से शादी करने से इनकार करेगी वैष्णवी, पार्थ की खुलेगी किस्मत