1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. KSBKBT 2: मंडप पर होगा तमाशा, रियो से शादी करने से इनकार करेगी वैष्णवी, पार्थ की खुलेगी किस्मत

KSBKBT 2: मंडप पर होगा तमाशा, रियो से शादी करने से इनकार करेगी वैष्णवी, पार्थ की खुलेगी किस्मत

Published : Jun 21, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 04:07 pm IST
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अपकमिंग एपिसोड में पार्थ-वैष्णवी के साथ डांस करने की कोशिश करता है, लेकिन वह भाग जाती है। नंदिनी करण से कहती है कि वह पार्थ से बात करें, क्योंकि वह ठीक नहीं है। इस बीच वैष्णवी ठाकुरजी के सामने रो पड़ती है और कहती है कि भले ही वह रियो से शादी कर रही है, लेकिन उसका दिल अभी भी पार्थ के लिए धड़कता है।
1/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अपकमिंग एपिसोड में पार्थ-वैष्णवी के साथ डांस करने की कोशिश करता है, लेकिन वह भाग जाती है। नंदिनी करण से कहती है कि वह पार्थ से बात करें, क्योंकि वह ठीक नहीं है। इस बीच वैष्णवी ठाकुरजी के सामने रो पड़ती है और कहती है कि भले ही वह रियो से शादी कर रही है, लेकिन उसका दिल अभी भी पार्थ के लिए धड़कता है।
दामिनी और नंदिनी के बीच थप्पड़ वाली घटना को लेकर करण और गौतम के बीच झगड़ा हो जाता है। तुलसी दोनों को डांटती है और उन्हें न लड़ने के लिए कहती है। करण, तुलसी से रियो और वैष्णवी की शादी तय करने के बारे में सवाल करता है। तुलसी बताती है कि उसने पार्थ से पूछा था कि क्या उसके मन में वैष्णवी के लिए प्यार है, लेकिन उसने मना कर दिया था।
2/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
दामिनी और नंदिनी के बीच थप्पड़ वाली घटना को लेकर करण और गौतम के बीच झगड़ा हो जाता है। तुलसी दोनों को डांटती है और उन्हें न लड़ने के लिए कहती है। करण, तुलसी से रियो और वैष्णवी की शादी तय करने के बारे में सवाल करता है। तुलसी बताती है कि उसने पार्थ से पूछा था कि क्या उसके मन में वैष्णवी के लिए प्यार है, लेकिन उसने मना कर दिया था।
करण अपने बिजनेस की पावर ऑफ अटॉर्नी पार्थ को सौंप देता है और उससे कहता है कि अब उसकी सारी संपत्ति पार्थ की है। पार्थ करण को बताता है कि वह अमेरिका वापस जाना चाहता है, क्योंकि वह वैष्णवी को रियो के साथ नहीं देख सकता। वह मानता है कि उसके अहंकार और गुस्से ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। पार्थ करण से कहता है कि उसे अपनी गलती का एहसास बहुत देर से हुआ।
3/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
करण अपने बिजनेस की पावर ऑफ अटॉर्नी पार्थ को सौंप देता है और उससे कहता है कि अब उसकी सारी संपत्ति पार्थ की है। पार्थ करण को बताता है कि वह अमेरिका वापस जाना चाहता है, क्योंकि वह वैष्णवी को रियो के साथ नहीं देख सकता। वह मानता है कि उसके अहंकार और गुस्से ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। पार्थ करण से कहता है कि उसे अपनी गलती का एहसास बहुत देर से हुआ।
तुलसी, वैष्णवी से पूछती है कि क्या वह रियो से शादी करके सच में खुश है। यह सुन वह टूट जाती है और वैष्णवी कहती है कि पार्थ उससे प्यार नहीं करता। तुलसी उसे याद दिलाती है कि पहले उसने पार्थ के लिए अपनी भावनाएं होने से इनकार किया था और अब कुछ भी नहीं बदल सकता। तुलसी वैष्णवी पर रियो के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाती है, जब वैष्णवी शादी से पीछे हटने की कोशिश करती है तो तुलसी जोर देती है कि उसे मंडप में जाना ही होगा।
4/7 Image Source : Screen grab from Starplus
तुलसी, वैष्णवी से पूछती है कि क्या वह रियो से शादी करके सच में खुश है। यह सुन वह टूट जाती है और वैष्णवी कहती है कि पार्थ उससे प्यार नहीं करता। तुलसी उसे याद दिलाती है कि पहले उसने पार्थ के लिए अपनी भावनाएं होने से इनकार किया था और अब कुछ भी नहीं बदल सकता। तुलसी वैष्णवी पर रियो के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाती है, जब वैष्णवी शादी से पीछे हटने की कोशिश करती है तो तुलसी जोर देती है कि उसे मंडप में जाना ही होगा।
स्टार प्लस के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जबरदस्त ड्रामा होने वाला है, जहां शादी टूटने के बाद पार्थ और वैष्णवी दोनों को रिश्ता तोड़ने का कोई पछतावा नहीं है। पार्थ खुद को यह समझाने की कोशिश करता है कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वैष्णवी रियो से शादी करें या किसी और से, क्योंकि वह उसे चरित्रहीन मानता है। हालांकि, आखिरकार वह करण के सामने टूट जाता है और मानता है कि वैष्णवी से उसका ब्रेकअप अहंकार और गुस्से की वजह से हुआ था।
5/7 Image Source : Screen grab from Starplus
स्टार प्लस के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जबरदस्त ड्रामा होने वाला है, जहां शादी टूटने के बाद पार्थ और वैष्णवी दोनों को रिश्ता तोड़ने का कोई पछतावा नहीं है। पार्थ खुद को यह समझाने की कोशिश करता है कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वैष्णवी रियो से शादी करें या किसी और से, क्योंकि वह उसे चरित्रहीन मानता है। हालांकि, आखिरकार वह करण के सामने टूट जाता है और मानता है कि वैष्णवी से उसका ब्रेकअप अहंकार और गुस्से की वजह से हुआ था।
असल में वह उसे रियो के साथ नहीं देख सकता। पार्थ यह भी बताता है कि वह इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर सकता और सब कुछ छोड़कर अमेरिका वापस जाना चाहता है। इस बीच वैष्णवी, तुलसी को बताती है कि वह अभी भी पार्थ से प्यार करती है। तुलसी उसे डांटती हैं और याद दिलाती हैं कि उसने रियो से शादी करने के लिए पहले ही हामी भर दी थी और अब वह उसके साथ नाइंसाफी नहीं कर सकती। तुलसी जोर देती हैं कि वैष्णवी को शादी कर लेनी चाहिए।
6/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
असल में वह उसे रियो के साथ नहीं देख सकता। पार्थ यह भी बताता है कि वह इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर सकता और सब कुछ छोड़कर अमेरिका वापस जाना चाहता है। इस बीच वैष्णवी, तुलसी को बताती है कि वह अभी भी पार्थ से प्यार करती है। तुलसी उसे डांटती हैं और याद दिलाती हैं कि उसने रियो से शादी करने के लिए पहले ही हामी भर दी थी और अब वह उसके साथ नाइंसाफी नहीं कर सकती। तुलसी जोर देती हैं कि वैष्णवी को शादी कर लेनी चाहिए।
जैसे ही शादी शुरू होती है, पार्थ अपने आंसू रोकने की कोशिश करता है, जबकि वैष्णवी पार्थ के लिए अपनी भावनाओं और उसे हमेशा के लिए खोने के डर से जूझती है। एक चौंकाने वाले मोड़ में वैष्णवी शादी का मंडप छोड़ देती है और पार्थ से कहती है कि भले ही वह उससे प्यार न करें या उस पर भरोसा न करें, वह उससे दूर नहीं रह सकती। साथ ही वह रियो से उसे दुख पहुंचाने के लिए माफी मांगती है। पार्थ भावुक होकर वैष्णवी से माफी मांगता है।
7/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar

Advertisement