1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जन्मदिन के आखिरी वीडियो में इस हाल में नजर आईं थी श्रीदेवी

VIDEO: जन्मदिन के आखिरी वीडियो में इस हाल में नजर आईं थी श्रीदेवी

एक लंबे अरसे तक लाखों-करोड़ों लोगों की दिल की धड़कन रही श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते शनिवार दुबई में दिल का दौरा पड़ने से रात करीब 11.30 बजे उनकी मौत हो गई।

sridevi- India TV Hindi
sridevi

एक लंबे अरसे तक लाखों-करोड़ों लोगों की दिल की धड़कन रही श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते शनिवार दुबई में दिल का दौरा पड़ने से रात करीब 11.30 बजे उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी की मौत के बात उनके आखिरी जन्मदिन की वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। अपने 54वें जन्मदिन पर जब श्रीदेवी पार्टी से बाहर आई तो पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। श्रीदेवी काफी खुश लग रही थी। (श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से वापस भारत लाया जाएगा, पति बॉनी कपूर पूरी कर रहे हैं औपचारिकताएं )

इस वीडियो में बोनी कपूर उन्हें गाड़ी में बैठाते हुए दिखाई दिए। कुछ लोगों का कहना था कि श्रीदेवी ने शराब पी रखी थी। पत्रकारों को देखकर पहले तो सभी पीछे हुए फिर संभलते हुए आगे की तरफ बढ़े। इसी दौरान श्रीदेवी ने उनकी फोटो खींच रहे लोगों को फ्लाइंग कीस भी दिया। श्रीदेवी अपनी जन्मदिन की पार्टी में काफी मजाक के मूड में दिखाई दे रही थी। वह आंखों पर उंगलियों को चश्मे नुमा रखकर कुछ इशारा करती हुई दिखाई दी।

श्रीदेवी की इस हरकत पर बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी खुशी भी हंस पड़े। गाड़ी में बैठाते समय खुशी भी उन्हें सहारा देते हुए नजर आई। श्रीदेवी के साथ उनकी दोनों बेटियां कार में पीछे की सीट पर उन्हीं के साथ बैठी, बोनी कपूर आगे की सीट पर बैठे और कार निकल गई।

Latest Bollywood News