1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 38 घंटों बाद भी साफ नहीं हुई श्रीदेवी की मौत की वजह, दोबारा हो सकती है ऑटोप्सी

38 घंटों बाद भी साफ नहीं हुई श्रीदेवी की मौत की वजह, दोबारा हो सकती है ऑटोप्सी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2018 08:46 am IST,  Updated : Feb 26, 2018 02:09 pm IST

भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार को मुंबई लाया जाएगा। दुबई में उनका पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है...

श्रीदेवी सिर्फ 54 साल...- India TV Hindi
श्रीदेवी सिर्फ 54 साल की थी। Image Source : PTI

मुंबई: भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के शव का दुबई में परीक्षण अभी भी चल रहा है । 38 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी मौत के कारणों की स्थिति साफ नहीं हो पाई है। खबर आ रही है कि उनकी शरीर की ऑटोप्सी दोबारे हो सकती है। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की तैयारी काफी समय से की जा रही है। मीडिया में आई खबरों में इसकी जानकारी दी गई है। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री श्रीदेवी का बीती रात को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। श्रीदेवी को सोमवार को वर्सोवा के भाग्य बंग्ले में सुबह 9 से 11:30 तक श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि बोनी कपूर इस समय दुबई में ही हैं। वह अपनी पत्नी के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए जरूरी कागजी काम कर रहे थे। श्रीदेवी का शव फॉरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट में रखा गया है।

जब ये खबर तड़के सुबह मीडिया में आई तो एक बार तो किसी को विश्वास ही नहीं हुआ। श्रीदेवी सिर्फ 54 साल की थी और फिल्मों और सोशल लाइफ में काफी एक्टिव थी। उनके इस तरह आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड समेत पूरा देश हैरान है। परिवार की तरफ से भी कहा जा रहा है कि श्रीदेवी किसी भी प्रकार की गंभीर बिमारी से पीड़ित नहीं थी। वे बेहद स्वस्थ थी और फिट थी। एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई गई श्रीदेवी को शनिवार रात को भयंकर दिल का दौरा पड़ा  जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। (श्रीदेवी की मौत पर कांग्रेस ने किया विवादित ट्वीट, लोगों का फूटा गुस्सा)

श्रीदेवी अपनी बेटी खुशी और पति बॉनी कपूर के साथ परिवार के सदस्य और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने दुबई गईं थी। शादी संपन्न होने के बाद बॉनी और खुशी तो वापस मुंबई आ गए लेकिन किसी कारणवश श्रीदेवी कुछ और वक्त के लिए वहीं रुक गईं। हालांकि एक दिन पहले ही बॉनी उनसे मिलने वापस दुबई गए थे और उसी दौरान उन्हें भीषण दिल का दौरा पड़ा। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग में बिजी होने के चलते इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाईं थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन