1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या श्रीदेवी को दिल की बीमारी थी? जानिए देवर संजय कपूर ने क्या कहा

क्या श्रीदेवी को दिल की बीमारी थी? जानिए देवर संजय कपूर ने क्या कहा

 Reported By: IANS
 Published : Feb 25, 2018 08:53 pm IST,  Updated : Feb 25, 2018 08:53 pm IST

संजय कपूर ने कहा कि घटना के समय श्रीदेवी होटल के कमरे में थीं। उन्होंने कहा, हम स्तब्ध हैं...

sridevi and sanjay kapoor- India TV Hindi
sridevi and sanjay kapoor

दुबई: श्रीदेवी के देवर और अभिनेता संजय कपूर ने कहा कि वरिष्ठ अभिनेत्री के आकस्मिक निधन से पूरा परिवार स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी को इससे पहले दिल में कभी शिकायत नहीं हुई। शनिवार रात लगभग 11 बजे हृदयाघात होने से 54 वर्षीय अभिनेत्री का निधन हो गया था।

रविवार सुबह दुबई पहुंचे संजय कपूर ने खलीज टाइम्स से कहा कि घटना के समय वह होटल के कमरे में थीं। उन्होंने कहा, "हम स्तब्ध हैं। इससे पहले उन्हें कभी दिल में समस्या नहीं हुई।"

अभिनेत्री सोनम कपूर के रिश्ते के भाई मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में थीं। बॉलीवुड में पदार्पण करने जा रही उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर उस समय मुंबई में थीं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर दुबई से विशेष विमान से रविवार रात में मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

चार वर्ष की आयु में बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली श्रीदेवी को 'मिस्टर इंडिया', 'नगीना', 'सदमा', 'चालबाज', 'चांदनी', 'खुदा गवाह' जैसी हिंदी और अन्य भाषाओं की कई फिल्मों में अदाकारी करने के लिए जाना जाता है।

'पद्मश्री' अभिनेत्री ने 15 साल बाद 2012 में 'इंग्लिश विग्लिश' से बॉलीवुड में वापसी की थी। उनकी अंतिम फिल्म 2017 में आई 'मॉम' थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन