1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर को मिली उनके निधन की खबर, जानें फिर क्या हुआ

...जब श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर को मिली उनके निधन की खबर, जानें फिर क्या हुआ

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 25, 2018 08:02 pm IST,  Updated : Feb 25, 2018 08:06 pm IST

श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। शनिवार को देर रात 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। बता दें कि श्रीदेवी एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने के लिए दुबई पहुंची थीं, जहां कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। श्रीदेवी की मौत की खबर से...

Arjun kapoor- India TV Hindi
Arjun kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। शनिवार को देर रात 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। बता दें कि श्रीदेवी एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने के लिए दुबई पहुंची थीं, जहां कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। जैसे ही उनके निधन की खबर मिली वैसे ही मुंबई में उनके घर लोगों का आना जाना शुरु हो गया है। वहीं दूसरी ओर मुबंई में उनके घर के बाहर फैंस की भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सभी हस्तियां श्रीदेवी के देवर और अभिनेता अनिल कपूर के घर पहुंच रही हैं।

ऐसे में अब खबर आई है कि श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर को मिली को वह तुरंत अपनी शूटिंग छोड़कर सीधे एयरपोर्ट से अनिल कपूर के घर पहुंच गए। गौरतलब है कि इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग के लिए पंजाब में व्यस्त चल रहे थे। उनके अलावा रेखा, नीलिमा आजमी और वैभवी मर्चेंट सहित कई फिल्मी हस्तियां अनिल कपूर के घर पहुंच चुकी हैं।

गौरतलब है कि फैंस और इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि अर्जुन के उनकी सौतेली मां के साथ अच्छे रिश्ते नहीं थे। कहा जाता है कि वह अपनी श्रीदेवी और परिवार से अलग ही रहते हैं।

Arjun kapoor
Arjun kapoor

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन