1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. श्रीदेवी की मौत पर कांग्रेस ने किया विवादित ट्वीट, लोगों का फूटा गुस्सा

श्रीदेवी की मौत पर कांग्रेस ने किया विवादित ट्वीट, लोगों का फूटा गुस्सा

 Edited By: Deepika Negi
 Published : Feb 25, 2018 11:24 am IST,  Updated : Feb 25, 2018 01:22 pm IST

श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर भी दुबई में थे, वहीं बड़ी बेटी जाह्नवी मुंबई में ही थी। श्रीदेवी की अचानक मौत से लोग ट्वीट कर अपनी दुख व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस द्वारा किया गया ट्वीट विवादों में आ गय़ा है।

Congress controversial tweet on the death of Sridevi- India TV Hindi
Congress controversial tweet on the death of Sridevi

बॉलीवुड की मशहूर अदाकार श्रीदेवी का कल रात दुबई में निधन हो गया। श्रीदेवी महज़ 54 साल की थीं। दिल का दौरा पड़ने की वजह से श्रीदेवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें नहीं बचाया जा सका। श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर भी दुबई में थे, वहीं बड़ी बेटी जाह्नवी मुंबई में ही थी। श्रीदेवी की अचानक मौत से लोग ट्वीट कर अपनी दुख व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस द्वारा किया गया ट्वीट विवादों में आ गय़ा है। (प्रधानमंत्री मोदी आज एक बार फिर रेडियो पर करेंगे मन की बात )

sridevi
sridevi

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि, 'श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हमें दु:ख है। वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं। दिग्गज अदाकारा जो अपने शानदार अभिनय के कारण वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। उनके चाहने वालों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था।' कांग्रेस अपने इस ट्वीट की आखिरी लाइन की वजह से विवादों में आ गई है। इस ट्वीट से लोगों का गुस्सा कांग्रेस पर फूट पड़ा है लोग कांग्रेस को अभिनेत्री की मौत पर राजनीति नहीं करने के लिए कह रहे हैं।

ट्विटर पर काफी लोकप्रिय सर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर लिखा, 'उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था। क्या आप गंभीर हैं। एक दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देने के लिए क्या यह लाइन लिखना जरूरी था ? कृपया मौत का राजनीतिकरण न करें। आप लोगों ने मानवता को लज्जित कर दिया है। शेम ऑन यू कांग्रेस।' एक और यूजर ने ट्वीट कर लिखा है कि, 'कांग्रेस के अंदर आत्मसम्मान नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस जो करती है, उसे उसकी परवाह नहीं होती है। केवल राजनीति ही उनके अंदर बची है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत