A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिग्गज अभिनेत्री श्रीपदा का कोरोना वायरस से निधन, हिंदी-भोजपुरी फिल्मों में किया था काम

दिग्गज अभिनेत्री श्रीपदा का कोरोना वायरस से निधन, हिंदी-भोजपुरी फिल्मों में किया था काम

श्रीपदा ने 'पुराना पुरुष', 'धर्म संकट', 'बेवफा सनम', 'आजमाइश', शोले और तूफान, शैतानी, 'आखिरी कौन थी वो', 'मेरी ललकार' व 'आग और चिंगारी' जैसी फिल्मों में काम किया था।

sripadha dies due to coronavirus- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @VINTAGEMUVYZ दिग्गज अभिनेत्री श्रीपदा का कोरोना वायरस से निधन, हिंदी-भोजपुरी फिल्मों में किया था काम 

हिंदी-भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री श्रीपदा का कोरोना वायरस से निधन हो गया। सिंटा के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

अमित बहल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों की जान गई है। इनमें श्रीपदा भी शामिल हैं। उन्होंने कहा- 'श्रीपदा ने साउथ और हिंदी की फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं। इसके साथ ही वो हमारी फ्रेटरनिटी की सीनियर मेंबर थीं।'

कोरोना के कहर में होने वाली मौतों पर सोनू सूद ने लोगों का बढ़ाया ढांढस, कहा: आप असफल नहीं हुए हैं...

Image Source : twitter: @VintageMuVyzदिग्गज अभिनेत्री श्रीपदा का कोरोना वायरस से निधन, हिंदी-भोजपुरी फिल्मों में किया था काम 

भोजपुरी स्टार रवि किशन ने दुख जताते हुए कहा- 'वो मेरी सह कलाकार थीं। वो विनम्र स्वभाव की थीं। बहुत दुख है। भगवान उनके परिवार को साहस दे।'

आपको बता दें कि श्रीपदा ने 'पुराना पुरुष', 'धर्म संकट', 'बेवफा सनम', 'आजमाइश', शोले और तूफान, शैतानी, 'आखिरी कौन थी वो', 'मेरी ललकार' व 'आग और चिंगारी' जैसी फिल्मों में काम किया था। वो टीवी सीरियल 'कैसी ये यारियां' में भी नज़र आई थीं। 

Latest Bollywood News