मुंबई: साल 2016 शाहरुख खान के लिए बेहतर नहीं रहा। इस साल उन्होंने सिर्फ फैन के लिए काम किया जो कि बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिर गई। साल 2015 में भी उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दिलवाले’ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के चलते ज्यादा नहीं चल पाई। वहीं साल 2017 भी उनके लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आ रहा है। इस साल उनकी तीन फिल्में बड़े पर्दे पर लोगों को लुभाने आ रही हैं, लेकिन इन सभी को किसी न किसी बड़े सितारे की फिल्म से टकराना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी शाहरुख की कई फिल्मों को अन्य सितारों की फिल्मों से टकराना पड़ा है। दिलवाले, जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस, डॉन, ओम शांति ओम, वीर-जारा, मोहब्बतें और कुछ कुछ होता है इसी फिल्मी क्लैश से जूझ चुकी हैं। जानिए शाहरुख की कौन-कौन सी फिल्में साल 2017 में फिल्मी क्लैश से जूझेंगी।
इसे भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस 2016: ‘सुल्तान’ के टक्कर में सिर्फ जंगलबुक, शाहरुख फ्लॉप, अक्षय ठीक-ठाक
26 जनवरी: शाहरुख की ‘रईस’ और ‘ऋतिक की काबिल’। फिल्म रईस की साल 2016 खूब चर्चा हो चुकी है।
15 अगस्त: शाहरुख की ‘द रिंग’ अक्षय कुमार की फिल्म ‘क्रैक’। द रिंग फिल्म को इम्तियाज अली बना रहे हैं, इसमें उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा को कास्ट किया जा सकता है।