1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Baahubali 2 के लिए राजामौली ने की है ये खास तैयारी

Baahubali 2 के लिए राजामौली ने की है ये खास तैयारी

राजामौली का कहना है कि आईमैक्स में फिल्म रिलीज करने से फिल्म का स्तर और बढ़ जाएगा।

baahubali 2- India TV Hindi
Image Source : PTI baahubali 2
चेन्नई: फिल्मकार एस.एस. राजामौली अपनी आने वाली फिल्म 'बाहुबली 2- द कॉन्क्ल्यूजन' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही हिट हो चुका है और फिल्म भी सुपरहिट होगी इसमें कोई दो राय नहीं है। राजामौली ने फिल्म को भव्य बनाने के लिए कई तैयारियां की हैं। यही वजह है कि वो ये फिल्म आईमैक्स प्रारूप में रिलीज कर रहे हैं। 

राजामौली का कहना है कि आईमैक्स में फिल्म रिलीज करने से फिल्म का स्तर और बढ़ जाएगा। अपने एक ट्वीट में राजामौली ने कहा, "जिस पैमाने पर और भव्यता के साथ हमने इस फिल्म को बनाया है, उसके कारण यह दर्शकों को अधिक पसंद आ रही है।"

28 अप्रैल को रिलीज हो रही इस फिल्म का सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसी फिल्म से खुलासा हो पाएगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था? 
इस फिल्म में प्रभाष और राणा दग्गुबाती के साथ-साथ अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं। 

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News