1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Baahubali 2: फिल्म से पहले ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड

Baahubali 2: फिल्म से पहले ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड

 Published : Mar 17, 2017 01:46 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 01:46 pm IST

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘बाहुबली 2’ का ट्रेलर कल रिलीज कर दिया गया। ‘बाहुबली 2’ के लिए लोगों की दीवानगी किस हद तक है इसका अंदाजा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से ही लग गया।

bahubali- India TV Hindi
bahubali Image Source : PTI

मुंबई: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘बाहुबली 2’ का ट्रेलर कल रिलीज कर दिया गया। ‘बाहुबली 2’ के लिए लोगों की दीवानगी किस हद तक है इसका अंदाजा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से ही लग गया। एस एस राजामौली की फिल्म का ट्रेलर लोगों ने काफी पसंद किया, और सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं।

ट्रेलर ने रिलीज के 24 घंटों के अंदर ही रिकॉर्ड बना लिया। सभी भाषाओं को मिलाकर बाहुबली 2 के ट्रेलर को महज 24 घंटों में 5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। हिंदी में ये ट्रेलर 24 घंटे में 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

बाहुबली 2 के ट्रेलर को तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम कुल चार भाषाओं में रिलीज किया गया है। आम तौर पर एक ट्रेलर को जितना व्यूज 1 दिन में मिलता है, ‘बाहुबली 2’ को उतने व्यूज चंद घंटों में मिल गए।

फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को अपनी रिलीज से कुछ घंटों पहले ही लीक हो गया था। इसके बाद इसे  तय समय से पहले चारों भाषाओं में आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। कुछ देर में ट्रेलर ऑनलाइन वायरल हो गया।

इस वजह से लीक हो गया था ‘बाहुबली 2’ का ट्रेलर, एस एस राजामौली ने किया खुलासा

हर कोई ट्रेलर की तारीफ कर रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया के जरिए ट्रेलर की तारीफ की। सभी को अब फिल्म की रिलीज का इंतजार है। क्योंकि ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ देखने वाला हर शख्स ये जानने को बेताब है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था?

बाहुबली 2’ के ट्रेलर को लेकर मनोरंजन जगत में चली चर्चा 

प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राणा दग्गूबती और सत्यराज जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन