हैदराबाद में फिल्म ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्मकार एस एस राजामौली ने ट्रेलर लीक होने की वजह का खुलासा किया। राजमौली बताया कि...
Image Source : PTIbahubali 2
हैदराबाद: सिनेमाप्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। साल 2017 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली- द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। लेकिन ये ट्रेलर समय से पहले ही रिलीज करना पड़ा क्योंकि ऑनलाइन पहले ही ट्रेलर लीक हो गया था।
हैदराबाद में फिल्म ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्मकार एस एस राजामौली ने ट्रेलर लीक होने की वजह का खुलासा किया। राजमौली बताया कि फिल्म का ट्रेलर फेसबुक में बग के कारण लीक हुआ। संवाददाताओं से बात करते हुए राजमौली ने कहा कि लीक की वजह फेसबुक में बग है। उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
राजमौली ने कहा, "पाइरेसी अलग चीज है और लीक पूरी तरह से अलग बात। हम अभी भी ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि ये लीक हुई कैसे। पूरी टीम के लिए ये काफी परेशान करने वाली बात है, लेकिन लीक के बारे में सब कुछ जाने बिना हम किसी को दोष नहीं दे सकते।"
फिल्म का ट्रेलर गुरुवार शाम 5 बजे जारी होना था। लेकिन, ट्रेलर के तमिल संस्करण के लीक होने के बादे निर्माताओं ने फिल्म के सभी संस्करण ऑनलाइन रिलीज कर दिए।
फिल्म के दूसरे सीक्वल के बारे में उन्होंने कहा, "पहले भाग में भावनाओं पर वैभव पर भारी पड़ गया था, जबकि दूसरे भाग में वैभव और भावनाओं में संतुलन रखा गया है।"
राजमौली ने बताया कि वह ट्रेलर पर काम करते हुए थोड़ा घबराए हुए थे, लेकिन अंतिम परिणाम देखकर संतुष्ट हैं। खासकर जब ट्रेलर बैकग्राउंड स्कोर के साथ देखा तो उम्मीदों से अधिक बेहतर लगा।