A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'स्त्री' की रिलीज को दो साल पूरे, श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव ने यूं किया फिल्म को याद

'स्त्री' की रिलीज को दो साल पूरे, श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव ने यूं किया फिल्म को याद

फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और फ्लोरा सैनी ने भी अभिनय किया, हिट फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

SHRADDHA KAPOOR, STREE, RAJKUMMAR RAO- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- SHRADDHA KAPOOR 'स्त्री' की रिलीज को दो साल पूरे,

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी हिट फिल्म 'स्त्री' को रिलीज हुए दो साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर अभिनेता ने फिल्म को याद करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। फिल्म को याद करते हुए राजकुमार राव ने लिखा, "पलट, पर अगर हमारी स्त्री आपको पीछे से बुलाए तो पलट कर कभी न देखना।"

अभिनेत्री श्रद्धा ने लिखा, "स्त्री के 2 साल।"

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने अपने सोशल मीडिया पर कास्ट एंड क्रू मेंम्बर के साथ थ्रोबैक तस्वीर साझा किया।

फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और फ्लोरा सैनी ने भी अभिनय किया, हिट फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

रिया ने अंकिता पर कसा तंज, कहा- किसी और के साथ इंगेज्ड होकर भी सुशांत की विधवा की तरह कर रहीं बर्ताव

सुशांत केस: ड्रग्स कनेक्शन में नाम सामने आने के बाद पहली बार गौरव आर्या ने कबूला- रिया से हुई थी मुलाकात

Latest Bollywood News