Student of the Year 2 Trailer: टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया का लव ट्राएंगल, एक्शन से भरपूर फिल्म
पुनीत मल्होत्रा की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का शुक्रवार को मुंबई के पीवीआर में ट्रेलर लॉन्च हो गया।

इसके पहले फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज़ किए गए थे।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की ही तरह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में भी ट्रॉफी जीतने की रेस है। फिल्म में समीर सोनी भी हैं, जो स्कूल के प्रिंसिपल बने हैं। वहीं तारा डांस कॉम्पटीशन जीतने की चाह रखती हैं। अनन्या का टॉम बॉय अवतार ट्रेलर में देखने को मिल रहा है।
फिल्म में एक गाने में विल स्मिथ डांस करते नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले करण जौहर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें विल स्मिथ तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। करण जौहर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- 'जब विल स्मिथ राधा पर डांस करते हुए।
टाइगर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अनन्या और तारा के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा था। उन्होंने कहा था, "यह फिल्म हल्की-फुल्की है और मैं एक अलग तरह का किरदार निभा रहा हूं। यह मेरे जोन से बाहर की फिल्म है लेकिन मुझे बहुत मजा आया। जहां तक दो नए कलाकारों की बात है, मुझे लगता है कि दोनों बहुत प्रतिभाशाली हैं और तैयार हैं, इसलिए मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं नए लोगों के साथ काम कर रहा था।"
फिल्म की सफलता को लेकर उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि दबाव है क्योंकि हमें फ्रेंचाइजी को आगे ले जाना है।"
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
कभी नहीं सोचा था कि निक से शादी होगी: प्रियंका चोपड़ा
कंगना रनौत ने आलिया भट्ट पर फिर साधा निशाना, कहा- गली बॉय में उनकी एक्टिंग से मेरी तुलना शर्मनाक