A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कजिन आलिया छिबा के साथ सुहाना खान की लेटेस्ट फोटोज हुईं वायरल

कजिन आलिया छिबा के साथ सुहाना खान की लेटेस्ट फोटोज हुईं वायरल

सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने भले ही बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन वो लगातार सुर्खियों में रहती हैं।

suhana khan cousin alia chhiba latest photos- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: ALIACHHIBA कजिन आलिया छिबा के साथ सुहाना खान की लेटेस्ट फोटोज हुईं वायरल 

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके पोस्ट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। उनकी फोटोज तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। अब उनकी कजिन आलिया छिबा के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

आलिया छिबा ने इंस्टाग्राम पर सुहाना के साथ फोटोज शेयर की हैं। सुहाना ने ग्रे कलर का क्रॉप टॉप और डेनिम पहना है, जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं। 

सुहाना खान को आ रही है दोस्तों की याद, शेयर की ये खास फोटो

इससे पहले सुहाना खान ने अपनी एक सेल्फी शेयर की थी। उनके इस पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक किया था। 

सुहाना न्यूयॉर्क में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई करती हैं, लेकिन फिलहाल वह मुंबई में हैं और अपने परिवार संग वक्त बिता रही हैं।

गौरतलब है कि शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन, अबराम और सुहाना सभी कुछ दिनों पहले दुबई में थे। पूरा परिवार आईपीएल मैच में अपनी टीम का सपोर्ट करने पहुंचा था। शाहरुख खान ने भी अपना बर्थडे वहीं पर ही सेलिब्रेट किया था।

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी तस्वीरें हाल ही में वायरल हुई थीं, जिसमें वो यशराज की फिल्म 'पठान' की शूटिंग करते नजर आए थे, शाहरुख खान का लुक काफी अलग था और लोगों को 2 साल बाद किंग खान की वापसी पर बेहद खुशी भी हुई। 

सुहाना खान ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट, वायरल हो रही है फोटो

इस बीच ये भी खबर आई है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ अपनी नई फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संकेत दिया था। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2021 की दिवाली पर रिलीज हो सकती है। 

शाहरुख को आखिरी बार साल 2018 की फिल्म ज़ीरो में देखा गया , इसके बाद सुपरस्टार ने तुरंत किसी भी फिल्म को साइन नहीं करने का फैसला किया था। 

Latest Bollywood News