1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट, वायरल हो रही है फोटो

सुहाना खान ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट, वायरल हो रही है फोटो

 Published : Nov 26, 2020 01:16 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 01:44 pm IST

सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं...

suhana khan new pic in long skirt- India TV Hindi
सुहाना खान ने शेयर की नई तस्वीर Image Source : INSTAGRAM: @SUHANAKHAN2

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक तस्वीर साझा की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

सुहाना खान व्हाइट कलर की स्कर्ट और ब्राउन कलर के क्रॉप टॉप में नज़र आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- देखो! मैं स्कर्ट में हूं।"

भाई आर्यन खान के जन्मदिन पर सुहाना खान ने यूं किया विश, सोशल मीडिया पर लिखी खास बात

गौरतलब है कि शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन, अबराम और सुहाना सभी कुछ दिनों पहले दुबई में थे। पूरा परिवार आईपीएल मैच में अपनी टीम का सपोर्ट करने पहुंचा था। शाहरुख खान ने भी अपना बर्थडे वहीं पर ही सेलिब्रेट किया था।

सुहाना ने न्यूयॉर्क से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है, लेकिन वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की तस्वीरें हाल ही में वायरल हुई थीं, जिसमें वो यशराज की फिल्म 'पठान' की शूटिंग करते नजर आए थे, शाहरुख खान का लुक काफी अलग था और लोगों को 2 साल बाद किंग खान की वापसी पर बेहद खुशी भी हुई। 

इस बीच ये भी खबर आई है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ अपनी नई फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संकेत दिया था। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2021 की दिवाली पर रिलीज हो सकती है। 

शाहरुख को आखिरी बार साल 2018 की फिल्म ज़ीरो में देखा गया , इसके बाद सुपरस्टार ने तुरंत किसी भी फिल्म को साइन नहीं करने का फैसला किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन