A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भाई आर्यन खान के जन्मदिन पर सुहाना खान ने यूं किया विश, सोशल मीडिया पर लिखी खास बात

भाई आर्यन खान के जन्मदिन पर सुहाना खान ने यूं किया विश, सोशल मीडिया पर लिखी खास बात

सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई संग फोटो शेयर की है और स्पेशल मैसेज लिखा है...

aryan khan birthday- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सुहाना खान ने आर्यन के जन्मदिन पर शेयर की फोटो

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सुहाना खान ने अपने भाई के साथ एक प्यारी-सी फोटो शेयर की है। साथ ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। फैंस को भाई-बहन की बॉन्डिंग खूब पसंद आ रही है। 

सुहाना खान ने जो तस्वीर शेयर की है, वो दुबई की है। पूरा परिवार कुछ दिनों पहले आईपीएल मैच में अपनी टीम का सपोर्ट करने के लिए दुबई में ही था। शाहरुख खान ने भी अपना बर्थडे वहीं पर ही सेलिब्रेट किया था।

Image Source : instagram सुहाना ने भाई आर्यन को किया विश

भाई आर्यन खान के साथ नज़र आईं सुहाना खान, इंटरनेट पर वायरल हुई ये तस्वीर

सुहाना ने भाई आर्यन के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे टू माई बेस्टी।" 

सुहाना ने इसके अलावा अपनी मां गौरी की भी थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ पोज दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लव यू लिखा है और दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। 

Image Source : instagram सुहाना खान ने अपनी मां की थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है

Latest Bollywood News