1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भाई आर्यन खान के साथ नज़र आईं सुहाना खान, इंटरनेट पर वायरल हुई ये तस्वीर

भाई आर्यन खान के साथ नज़र आईं सुहाना खान, इंटरनेट पर वायरल हुई ये तस्वीर

 Published : Oct 24, 2020 11:30 am IST,  Updated : Oct 24, 2020 11:45 am IST

सुहाना खान ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "उप्स।" इसके साथ दिल वाला इमोजी भी बनाया है।

suhana khan shares post with brother aryan khan- India TV Hindi
सुहाना खान ने शेयर की ये फोट Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर अपने भाई आर्यन खान संग नई फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दोनों भाई-बहन कजिन के साथ पोज दे रहे हैं।

सुहाना खान ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "उप्स।" इसके साथ दिल वाला इमोजी भी बनाया है।

suhana khan shares post with brother aryan khan
Image Source : INSTAGRAM सुहाना खान का इंस्टाग्राम पोस्ट

बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फोटोज व वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। सुहाना ने न्यूयॉर्क से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है, लेकिन वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं।

हाल ही में सुहाना अपने पिता के साथ आईपीएल के मैच देखते नज़र आई थीं। उनकी फोटोज खूब वायरल हुई थीं। शाहरुख फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चलते यूएई में अपने परिवार संग रह रहे हैं। 

लीग में कोलकाता नाइट राइडर (केकेआर) टीम के मालिक शाहरुख को हाल ही में पत्नी गौरी और बेटे आर्यन के साथ भी मैच में शामिल होते देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन