सीरियल 'सुहानी सी एक लड़की' में सौम्या के रोल में नजर आईं एक्ट्रेस नेहा यादव ने अपने राइटर बॉयफ्रेंड मनस्वी आर्या से 21 दिसंबर 2018 को मुंबई में शादी कर ली। नेहा ने अपनी शादी में बेबी पिंक आउटफिट पहना था और मनस्वी ने शेरवानी पहनी थी। हाल ही में मनस्वी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
फोटो कोलाज में नेहा और मनस्वी एक फ्रेम में ट्रेडिशनल आउटफिट और दूसरे फ्रेम में वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रहे हैं। नेहा और मनस्वी पिछले तीन साल से एक साथ हैं। IWMBuzz से बात करते हुए नेहा ने कहा था- ''हम एक-दूसरे को 2-3 साल से जानते हैं, लेकिन प्यार तब हुआ जब मैं उनके कॉन्सेप्ट इक्यावन पर काम कर रही थी। हम अपने रिश्ते को आगे बढ़ाकर बहुत खुश हैं।''
नेहा दिल्ली से हैं और अभी छोटे पर्दे से दूर हैं। मनस्वी फिलहाल 'मुस्कान' और 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' पर काम कर रहे हैं।