नई दिल्ली: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा: मेड इन इंडिया' 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अनुष्का के किरदार का नाम ममता और वरुण के किरदार का नाम मौजी है। ममता और मौजी दोनों छोटे शहर के बने हैं और फिल्म में उनका देसी लुक दिखाया गया है। अनुष्का को ममता बनने में 20 मिनट का समय लगता था और वह इस बात से बहुत खुश थीं। फिल्म के मेकर्स ने 1.28 मिनट का एक मेकिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुष्का, ममता बनती नजर आ रही हैं।
फिल्म में अनुष्का सिंपल साड़ी, मोजे, सिंदूर, नाक में पिन और गले में काला धागा पहने नजर आ रही हैं। मेकिंग वीडियो में अनुष्का कह रही हैं कि फिल्म के डायरेक्टर शरत कटारिया और प्रोड्यूसर्स मनीष शर्मा और आदित्य चोपड़ा को थोड़ी शंका थी कि मैं सिंपल किरदार में कैसी नजर आऊंगी, लेकिन मुझे एक मिनट के लिए भी ऐसा ख्याल नहीं आया था। मेरा फिल्म में नो मेकअप लुक है, जिस वजह से मेरा तैयार होना बहुत आसान था।
Also Read: ('सुई धागा' के लिए वरुण धवन ने 3 महीने सीखी सिलाई, बताया अपना अनुभव )
''सिंदूर, नोज रिंग, चूड़ियां, काला धागा मेरे किरदार का अहम हिस्सा था। इसी वजह से मैं जैसी दिखती हूं, इस फिल्म में अलग दिख रही हूं। ममता के माथे पर छोटे-छोटे कर्ली बाल हैं। इस वजह से ममता अलग दिखती है।''
देखें वीडियो:
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा था कि वह ममता का किरदार निभाने से डर रही थीं। उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई थी, लेकिन उन्होंने किरदार निभाने से इनकार कर दिया था।
अनुष्का ने कहा था, "जब शरत मेरे पास पटकथा लेकर आए, तो मैं इसे पढ़ने के लिए रोमांचित हो गई। मैंने उनकी पिछली फिल्में देखी थी और उन्हें पसंद किया था। जब मैंने 'सुई धागा' की पटकथा पढ़ी तो मुझे पसंद आई और वह जो कहानी के साथ करना चाह रहे थे, वह बात मुझे अच्छी लगी। मुझे अच्छा लगा कि यशराज फिल्मस् इस फिल्म को बना रहा है, लेकिन फिर भी मैंने पहले फिल्म को ना कह दिया।"
Also Read: (बस स्टैंड पर साड़ी में घूमती दिखी विराट की दुल्हनिया, तस्वीरें हुईं वायरल )
उन्होंने आगे कहा था, "मैं समझ नहीं सकी कि कैसे मैं इस किरदार को निभाऊंगी। मैं हमेशा बतौर कलाकार खुद को चुनौती देना चाहती थी, लेकिन यह एक अलग स्तर पर मेरे व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग था। तो मैं डरी हुई थी और उनसे कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं यह किरदार निभा सकती हूं।"
उन्होंने कहा कि फिल्म में काम करने के लिए वह राजी सिर्फ इसलिए हुईं, क्योंकि निर्देशक और निर्माता ने उन पर भरोसा किया।
Also Read:
पति अभिषेक बच्चन के 2 साल किसी फिल्म में काम न करने को लेकर ऐश्वर्या ने कही ये बात
आलिया भट्ट से कभी रिलेशनशिप की सलाह नहीं लेना चाहते वरुण धवन, कुछ ऐसा है दोनों का रिश्ता
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ऑफिशियल करेंगे अपना रिश्ता!
Latest Bollywood News