भोपाल: क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आजकल नई फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश में हैं। रविवार को अनुष्का भोपाल के हलालपुर बस स्टैंड पर सफेद और गुलाबी कॉटन की साड़ी पहने नजर आईं। तस्वीरों में अनुष्का कुछ हैरान-परेशान सी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर दरअसल उनकी अपकमिंग फिल्म सुई धागा की ही है जिसमें वो एक गांव की महिला के किरदार में नजर आ रही हैं।
Related Stories
अनुष्का यह फिल्म मेक इन इंडिया थीम पर बन रही है, जिसमें उनके साथ अभिनेता वरुण धवन लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के भोपाल में हो रही है। फिल्म के निर्देशक रियल लोकेश में यह फिल्म शूट करना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने भोपाल को चुना। वो फिल्म में हर छोटी से छोटी चीज का ख्याल रख रहे हैं।

जबसे फिल्म की पहली तस्वीर आई है लोगों के दिल में इस फिल्म को देखने की इच्छा जाग गई है। फिल्म की जितनी तस्वीरें वायरल हुई हैं उनमें वरुण और अनुष्का काफी अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।