1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aww! विराट कोहली की टीशर्ट पहनकर एयरपोर्ट पर नजर आईं अनुष्का शर्मा, देखिए तस्वीर

Aww! विराट कोहली की टीशर्ट पहनकर एयरपोर्ट पर नजर आईं अनुष्का शर्मा, देखिए तस्वीर

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 13, 2018 02:56 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 02:57 pm IST

फिलहाल अनुष्का शर्मा, वरुण धवन के साथ फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं, इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में हो रही है।

virat anushka- India TV Hindi
virat anushka

नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लोगों के पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल हैं। दोनों में खासियत यह है कि दोनों अपनी-अपनी फील्ड में अपना बेस्ट दे रहे हैं। दोनों ही देश का नाम रोशन कर रहे हैं। क्रिकेट और बॉलीवुड दो ऐसी चीजें हैं जिससे लोग आसानी से जुड़ जाते हैं।

3 महीने पहले ही दोनों ने इटली में ग्रैंड वेडिंग की। दो बार धूमधाम से दोनों का रिसेप्शन हुआ। पहले दिल्ली में परिवार वालों के लिए रिसेप्शन रखा गया, जहां पीएम मोदी ने भी शिरकत की थी। फिर मुंबई में दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ जहां क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची।

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी हाल ही में रिलीज हुई है जिसे दर्शकों और समीक्षकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिलहाल वो वरुण धवन के साथ फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं, इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में हो रही है। इसके अलावा अनुष्का शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में भी नजर आने वाली हैं।

खैर अनुष्का हाल ही में शूटिंग से समय निकालकर एमपी से मुंबई पहुंची। जहां उन्होंने अपने पति के साथ संडे बिताया। सुबह की फ्लाइट पकड़कर अनुष्का वापस भोपाल के लिए निकल गईं। एयरपोर्ट पर अनुष्का एक टीशर्ट पहने नजर आईं। टीशर्ट में लिखा था ‘State Of Mind’। खास बात यह थी कि हाल ही में विराट कोहली ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह कॉफी पीते नजर आ रहे थे। विराट ने भी सेम टीशर्ट में तस्वीर डाली थी। वाव, ये दोनों कपड़े भी शेयर करते हैं। क्यूट ना?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन