1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल बोले, "कोई हीरो मेरे साथ फिल्म नहीं करना चाहता"

सनी देओल बोले, "कोई हीरो मेरे साथ फिल्म नहीं करना चाहता"

अभिनेता सनी देओल ने काफी लंबे समय तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है। उनके डायलॉग्स हमेशा ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहें हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने बताया कि कोई भी अभिनेता उनके साथ काम नहीं करेगा।

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने काफी लंबे समय तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है। उनके डायलॉग्स हमेशा ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहें हैं। लेकिन पिछले काफी वक्त से उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया था इसके बाद उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई 'घायल वन्स अगेन' से एक बार फिर फिल्मों में वापसी की। हालांकि उनकी यह फिल्म पर्दे पर कोई धमाल नहीं मचा पाई।

इसे भी पढ़े:- 'घायल' ने ला दिए सनी देओल के बुरे दिन!

खबरों के अनुसार उनकी फिल्म की असफलता को देखते हुए उनसे जब पूछा गया कि, वह अपने हमउम्र अभिनेताओं जैसे अनिल कपूर, सुनिल शेट्टी की तरह 2,3 हीरो वाली फिल्में क्यो नहीं करते? उनसे पूछा गया कि क्या नए सितारों के साथ काम करने में आपको आपत्ति है? तो इस पर सनी ने जवाब देते हुए कहा, "नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है, मैं किसी के साथ भी फिल्म कर सकता हूं। मैं तो किसी भी हीरो के साथ काम करने तो तैयार हूं, लेकिन मेरे साथ कोई भी हीरो काम नहीं करेगा।" जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होने कहा, "पता नहीं, मुझे तो किसी के साथ भी काम करने में कोई परेशानी नहीं है।" उनसे जब सलमान के साथ काम करने की बात कही गई तो, उन्होंने कहा, क्यों नहीं, लेकिन हम दोनों को साथ लाने वाला भी विषय भी तो होना चाहिए।"

सनी ने लंबे समय तक अपने एक्शन से दर्शकों को दीवाना बना कर रखा। उनके एक अपनी बेहतरीन डायलॉगबाजी और एक्शन सीन से खूब तालियां और सीटियां बटोरी हैं, लेकिन अब काफी समय से उसका करियर डगमगा रहा है। खबरों की मानें तो पिछले करीब 10 साल से वह अपने करियर को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News