मुंबई: मुंबई: बॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सनी लियोन इस बार देसी अवतार में नजर आ रही हैं। सनी लियोन अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, ज्यादातर सनी लियोन अपनी बोल्ड तस्वीरें ही शेयर करती हैं इस बार एक्ट्रेस ने देसी अंदाज में अपने लुक की तस्वीर शेयर की है। फोटो में सनी लियोनी नदी के किनारे ऊपर छप्पर में खड़ी हैं। उन्होंने पीले रंग का घांघरा पहना है। तस्वीर शेयर करते हुए सनी लियोन ने लिखा है- ब्यूटीफुल सनसेट
सनी लियोन का ये लुक खूब पसंद किया जा रहा है और उनकी खूब तारीफ हो रही है। लोग हार्ट और फायर वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोन हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी की फिल्म चकनाचूर के गाने 'बत्तियां बुझा दूं' में नजर आई थीं। इसके बाद अब वो तमिल फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं। वो वीरमादेव नाम की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ नवदीप लीड रोल में होंगे। सनी की यह फिल्म तमिल के अलावा हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
सनी लियोनी हाल ही में स्पिट्सविला सीजन 12 की होस्ट के तौर पर नजर आई थीं। शो में सनी को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा सोशल मीडिया में तो सनी की कातिलाना अदाएं खूब पसंद की जाती हैं। अक्सर खूबसूरत तस्वीरों के जरिए सनी अपने फैन्स को सरप्राइज देती रहती हैं। कभी तस्वीर तो कभी वीडियोज उनका सोशल मीडिया अकाउंट काफी रंग बिरंगा होता है। देखिए कुछ झलकियां-
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Latest Bollywood News
Related Video