A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार ऐसा करने जा रही हैं सनी लियोन

पहली बार ऐसा करने जा रही हैं सनी लियोन

सनी लियोन कई बार अलग-अलग अंदाज में ठुमके लगाती हुई नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती से लोगों को जितना अपना दीवाना बनाया है, उतना ही फैंस उनके बेहतरीन डांस के भी कायल हैं। लेकिन इस बार सनी अपनी एक डांस परफोर्मेंस को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

sunny- India TV Hindi
sunny

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन कई बार अलग-अलग अंदाज में ठुमके लगाती हुई नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती से लोगों को जितना अपना दीवाना बनाया है, उतना ही फैंस उनके बेहतरीन डांस के भी कायल हैं। लेकिन इस बार सनी अपनी एक डांस परफोर्मेंस को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दरअसल सनी ने हाल ही में कहा है कि वह एक पुरस्कार समारोह में पहली बार ब्रॉडवे जैज-शैली में नृत्य प्रस्तुति देने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। सनी की यह प्रस्तुति बिग जी एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2017 कार्यक्रम में होगी। इस कार्यक्रम की प्रस्तुतियों का निर्देशन गीता कपूर कर रही हैं।

सनी ने हाल ही में एक बयान में कहा, "मैं इस साल के बिग जी एंटरटेनमेंट अवार्डस में प्रस्तुति देने के लिए बहुत उत्साहित हूं। पहली बार ब्रॉडवे जैज शैली में प्रस्तुति दूंगी जो मुझे बहुत पसंद है। यह पहली बार है जब मुझे इस शैली में नृत्य करने का मौका मिल रहा है।" (अब संजय दत्त की फिल्म में ‘ट्रीपी ट्रीपी’ करती नजर आएंगी सनी लियोन)

उन्होंने कहा, "खुशी है कि गीता मैम ने मुझे इसके लिए चुना है। मैं बगैर रुके पहले से इसकी तैयारी कर रही हूं क्योंकि मैं चाहती हूं कि इस प्रस्तुति के बाद वह मुझ पर गर्व करें।" इस समारोह का सह-संचालन करण जौहर व हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर करेंगे। यह 13 अगस्त को प्रसारित होगा।

Latest Bollywood News