1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब संजय दत्त की फिल्म में ‘ट्रीपी ट्रीपी’ करती नजर आएंगी सनी लियोन

अब संजय दत्त की फिल्म में ‘ट्रीपी ट्रीपी’ करती नजर आएंगी सनी लियोन

 Published : Jul 26, 2017 02:09 pm IST,  Updated : Jul 26, 2017 02:09 pm IST

संजय दत्त अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ को लेकर पिछले कुछ से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसने फिल्म के लिए दर्शकों के बाच उत्सुकता को और बढ़ा दिया था। बता दें कि....

sunny- India TV Hindi
sunny

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ को लेकर पिछले कुछ से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसने फिल्म के लिए दर्शकों के बाच उत्सुकता को और बढ़ा दिया था। बता दें कि यह जेल से बाहर आने के बाद संजय की यह पहली फिल्म है, इससे वह फिल्मी पर्दे पर एक बार से वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन फिल्म के लिए बेसब्री को बढ़ाते हुए खबर आई है कि फिल्म में अभिनेत्री सनी लियोन एक आइटम नंबर करती नजर आएंगी। वैसे सनी को इससे पहले शाहरुख खान की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘रईस’ में भी ‘लैला मैं लैला’ पर ठुमके लगाते हुए देखा गया था।

अब सनी, संजय दत्त की ‘भूमि’ में ‘ट्रीपी ट्रीपी’ गाने पर थिरकने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस गाने की शूटिंग अगले महीने शुरु की जाएगी इस गीत की धुन संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने तैयार की है जिसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं। वहीं इसके डांस की कोरियोग्रफी गणेश आचार्य करेंगे। सन्नी ने एक बयान में कहा, “मैं निर्देशक उमंग कुमार और गणेश के साथ इस पर काम कर रही हूं। रिहर्सल पहले ही शुरू हो गई है। एक सख्त प्रशिक्षक गणेश ने कुछ कठिन स्टेप मुझे दिए हैं। मैं इसे करने में अपना बेहतर देने का प्रयास कर रही हूं। यह एक बेहतरीन धुन है जिसका युवा वर्ग आनंद लेगा।“

उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूमि’ की कहानी एक पिता और बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। (रणबीर कपूर का बड़ा खुलासा, सितारों को विवादों में फंसाकर करण जौहर कमाते हैं मोटा पैसा!)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन