1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मों के अलावा अब ये भी करेंगी सनी लियोन

फिल्मों के अलावा अब ये भी करेंगी सनी लियोन

सनी लियोन ने काफी कम समय में अपने बेहतरीन से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। लेकिन सिर्फ अभिनय से सनी संतुष्ट नहीं हैं।

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने काफी कम समय में अपने बेहतरीन से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। लेकिन सिर्फ अभिनय से सनी संतुष्ट नहीं हैं अब वह बाकी क्षेत्रों में हाथ आजमाना चाहती हैं। सनी अब लेखिका के रूप में भी अपने करियर में नई भूमिका निभाने को तैयार हैं। सनी ने 'स्वीट ड्रीम्स' नामक एक किताब लिखी है जिसमें 12 लघु कहानियां है।

इसे भी पढ़े:- सनी ने कहा, शादी से पहले किया करती थीं वन नाइट स्टैंड

'मस्तीजादे' की अभिनेत्री सनी ने बताया कि लेखन की बात उनके दिमाग में कभी नहीं थी लेकिन उनके पास कुछ विचार थे जिन्हें उन्होंनें कलमबद्ध नहीं किया था।

सनी ने एक साक्षात्कार में बताया, "मेरे दिमाग में लेखन नहीं था। मैं वर्षों से अलग-अलग कहानियों और विचारों के बारे में सोच रही थी लेकिन वास्तव में मैंने कभी कुछ लिखा नहीं। यह पहली बार है जब मैंने इस तरह का कुछ लिखा है। जब मैं छोटी थी तो मैं एक डायरी रखती थी, मेरी मां ने इसे पढ़ा और उसके बाद मैंने डायरी नहीं लिखी।

सनी ने बताया कि जब प्रकाशन गृह जगरनॉट बुक ने 12 लघु कहानियों के लेखन के लिए उनसे संपर्क किया तो उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लिया और इसे तीन महीनों के भीतर पूरा किया।

सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वन नाइट स्टैंड' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में सनी ने बोल्ड सीन्स दिए हैं। इसके अलावा सनी, शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'रईस' में उनके साथ ठुमके लगाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में सनी पर एक आइटम गाना फिल्माया जाएगा।

Latest Bollywood News