1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी ने कहा, शादी से पहले किया करती थीं वन नाइट स्टैंड

सनी ने कहा, शादी से पहले किया करती थीं वन नाइट स्टैंड

 Published : Apr 16, 2016 12:29 pm IST,  Updated : Apr 23, 2016 01:09 pm IST

सनी लियोन से जब वन नाइट स्टैंड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "जब मैं अकेली थी तो वन नाइट स्टैंड किया करता थी।

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वन नाइट स्टैंड' को लेकर काफी उत्साहित हैं। जैसमीन मोसेस डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी और तनुज वीरवानी के बीच काफी हॉट सीन फिल्माए गए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉच पर फिल्म और सनी के अभिनय के बारे में काफी चर्चा की गई है। यह एक बोल्ड विषय पर आधारित फिल्म है। सनी से जब वन नाइट स्टैंड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "जब मैं अकेली थी तो वन नाइट स्टैंड किया करता थी। मुझे लगता है कि अगर दोनों की सहमति हो तो वन नाइट स्टैंड में कोई बुराई नहीं है।" आगे उन्होंने कहा, "अब मैंने ये सब छोड़ दिया है अब मेरे पास एक बहुत प्यार करने वाला पति है और भविष्य में भी मेरा ऐसा कुछ भी करने का कोई इरादा नहीं है।"

इसे भी पढ़े:- इस मॉडल ने ठोका सनी लियोन पर 100 करोड़ रुपए का जुर्माना

सनी लियोन ने कहा है कि वह अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म 'वन नाइट स्टैंड' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकतीं क्योंकि इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

सनी ने कहा, "मैंने अब तक जो फिल्में की हैं, ये उनसे अलग है। मैं इस तरह के विषय पर सभी की प्रतिक्रिया देखने को उत्साहित हूं। मैंने इसमें अभिनय पर कड़ी मेहनत की है और उम्मीद है कि यह मेहनत दिखेगी।"

sunny
sunny

फिल्म का पोस्टर पिछले महीने जारी हुआ और इसमें सनी के शरीर से ज्यादा उनके चेहरे के हावभाव पर ध्यान केंद्रित किया गया है। अभिनेत्री ने कहा है कि यह फिल्म निर्माता और निर्देशक का विचार था। 'वन नाइट स्टैंड' में तनुज विरवानी ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो सनी के पीछे पागल है। जैस्मिन डीसूजा निर्देशित इस फिल्म में नयरा बनर्जी और नरेंद्र जेटली जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन