वैभव सूर्यवंशी बनाम संजू सैमसन, 34 टी20 मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम संजू सैमसन, 34 टी20 मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में कब खेलने का मौका मिलेगा इसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें संजू सैमसन की जगह पर उनको मौका मिलने की उम्मीद की जा रही है।
Published : Jul 02, 2026 02:18 pm IST, Updated : Jul 02, 2026 02:18 pm IST
1/6Image Source : PTI
भारतीय टीम का हिस्सा सिर्फ 15 साल की उम्र में बनने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का अब सभी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है, जिसमें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उनको मौका नहीं मिला। अब वैभव को संजू सैमसन की जगह पर मौका दिए जाने की उम्मीद की जा रही है जो अब तक इन तीनों ही मुकाबलों में बल्ले से कोई खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन का टी20 में उनके रिकॉर्ड की तुलना करते हुए आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 में कुल 34 मुकाबले खेले हैं तो वहीं संजू सैमसन 347 टी20 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में वैभव और सैमसन का 34-34 टी20 मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था हम आपको उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 34 टी20 मैचों की 34 पारियों में 44.75 के औसत से 1477 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने 34 टी20 मैचों की 32 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 25.03 के औसत से 676 रन बनाए थे।
3/6Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में बल्ले से जिस तरह का कमाल दिखा रहे हैं उसकी चर्चा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है। वैभव के बल्ले से 34 टी20 मैचों में 4 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। संजू सैमसन ने 34 टी20 मैचों में एक भी शतकीय पारी खेलने में तो कामयाब नहीं हो सके थे, लेकिन उनके बल्ले से पांच अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के सीजन में जिस तरह से दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की उसने सबसे ज्यादा सभी को हैरान किया। वैभव सूर्यवंशी का 34 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 144 रनों की पारी है। वहीं संजू सैमसन का 34 टी20 मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रनों की पारी थी।
5/6Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी जिनकी गिनती आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, उनके बल्ले से 34 टी20 मैचों में 134 छक्के और 116 चौके देखने को मिले हैं। वहीं संजू सैमसन का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 34 टी20 मैचों में 22 छक्के और 61 चौके लगाए थे।
6/6Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन का 34-34 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो इस मामले में साफतौर पर वैभव काफी आगे दिखाई देते हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 220.44 का है। वहीं संजू सैमसन का 34 टी20 मैचों में स्ट्राइक रेट सिर्फ 121.14 का था।