राहु ग्रह की महादशा 18 साल तक चलती है और महादशा के दौरान राहु कई तरह के परिवर्तन जीवन में ला सकते हैं। राहु की महादशा में अचानक से लाभ भी मिल सकता है और अचानक जीवन में संघर्ष भी पैदा हो सकते हैं। राहु की महादशा के दौरान भ्रम, तनाव की स्थिति भी बन सकती है और साथ ही सेहत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि सभी राशियों पर राहु का असर अलग-अलग होता है। ज्योतिष की मानें तो राशिचक्र में दो ऐसी राशियां भी हैं जिनके लिए राहु की महादशा राजयोग जैसे फल दे सकती है। बस इन राशियों को कुछ विशेष कार्य करने चाहिए। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
इन 2 राशियों के लिए राहु महादशा शुभ
राहु की महादशा राशिचक्र की 2 राशियों वृषभ और मिथुन के लिए शुभ साबित हो सकती है। इन दोनों ही राशियों को राहु की महादशा के दौरान अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ मिलने के योग होते हैं। राहु इनकी कुंडली में अगर केंद्र या त्रिकोण में विराजमान होते हैं तो राजयोग जैसे फल भी इन दोनों ही राशियों को मिल सकते हैं। राहु महादशा के दौरान इन्हें पद-प्रतिष्ठा और भूमि-वाहन का सुख भी दिला सकते हैं। हालांकि यह फल तभी मिलते हैं जब आप नीचे दिए गए कार्य करते हैं।
राहु की महादशा के दौरान करें ये काम
- अगर वृषभ और मिथुन राशि के लोग राहु की महादशा के दौरान सात्विक जीवन बिताते हैं तो राहु अत्यंत शुभ फल इन्हें प्रदान कर सकते हैं। वहीं जो लोग मांस, मदिरा का सेवन राहु की महादशा के दौरान करते हैं उन्हें उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है।
- राहु की महादशा के दौरान वृषभ और मिथुन वालों को पशु-पक्षियों की सेवा करनी चाहिए और उन्हें अन्न खिलाना चाहिए।
- राहु की महादशा के दौरान गुरुजनों का सम्मान करें तो राहु जीवन में बेहद सुखद परिवर्तन ला सकता है।
- वृषभ और मिथुन वालों को राहु की महादशा के दौरान घर की छत को साफ-सुथरा रखना चाहिए।
- राहु की महादशा के दौरान अगर आप गोमेद रत्न धारण कर लें तो राहु बेहद सकारात्मक परिणाम देते हैं।
- मिथुन और वृषभ वालों को राहु महादशा के दौरान भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
शनि की उल्टी चाल की भी अब लगेगी मार, ये 3 राशियां पहले से ही झेल रही थीं साढ़ेसाती का प्रकोप