सनी लियोनी 'वीरामदेवी' से साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन कर्नाटक के एक हिंदू संगठन कर्नाटक रक्षणा वेदिके को सनी का इस फिल्म में होना पसंद नहीं है।
Image Source : INSTAGRAMSunny Leone in Veeramadevi
नई दिल्ली:सनी लियोनी 'वीरामदेवी' से साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन कर्नाटक के एक हिंदू संगठन कर्नाटक रक्षणा वेदिके को सनी का इस फिल्म में होना पसंद नहीं है। सोमवार को इस संगठन के सदस्यों ने सनी के विरोध में फिल्म का पोस्टर जलाया।
यह पीरियड ड्रामा फिल्म का बजट बहुत ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म को स्टीव्स कार्नर के बैनर तले पोन्से स्टीफन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के लिए सनी ने तलवारबाजी और घुड़सवारी की ट्रेनिंग भी ली है।
संगठन के एक सदस्य हरीश ने 29 सितंबर को न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया था कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि इस ऐतिहासिक कैरेक्टर को सनी निभाएं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के सदस्यों ने फिल्म को पोस्टर को जलाया और धमकी दी कि वह इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।