1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तनुश्री दत्ता के आरोपों पर नाना ने नहीं दी सफाई, इस वजह से कैंसिल कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर नाना ने नहीं दी सफाई, इस वजह से कैंसिल कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस

 Published : Oct 08, 2018 12:15 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 12:15 pm IST

तनुश्री ने जब ये आरोप लगाए उस वक्त नाना पाटेकर फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग में व्यस्त थे इसलिए उन्होंने कहा कि वो वापस आकर इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

nana-tanu- India TV Hindi
nana-tanu

नई दिल्ली: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मुद्दे पर अब कई सेलिब्रिटी ने सामने आकर अपनी राय रखी है। तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके गलत तरीके से छुआ था। तनुश्री ने गणेश आचार्य को दोमुंहा कहा। इतना ही नहीं तनुश्री ने आरोप लगाया है कि नाना पाटेकर ने उन्हें धमकाने के लिए गुंडों को भी बुलाया था।

तनुश्री ने जब ये आरोप लगाए उस वक्त नाना पाटेकर फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग में व्यस्त थे इसलिए उन्होंने कहा कि वो वापस आकर इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आज सोमवार को ये प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी। लेकिन अब नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने प्रेस को मैसेज भेजकर कह है कि- हम आपको ये सूचना देना चाहते हैं कि सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी। आप सभी प्रेस के साथियों को ये मैसेज पहुंचा दे। आगे जो कुछ भी होगा आपको बता दिया जाएगा।

कहा जा रहा है कि नाना पाटेकर प्रेस की बजाय कानून की मदद लेने को सोच रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंन प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर दी है। तनुश्री दत्ता ने भी नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Also Read:

चेतन भगत पर दो महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया

मलाइका अरोड़ा संग संदीप खोसला की पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें

महाराष्ट्र में तनुश्री के खिलाफ किसानों की विधवाओं के किया प्रदर्शन, जलाई तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन