1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस कॉमिक्स पर बॉलीवुड में बनने जा रही है सुपरहीरो वाली फिल्म, मार्वल-डीसी को देगी कड़ी टक्कर

इस कॉमिक्स पर बॉलीवुड में बनने जा रही है सुपरहीरो वाली फिल्म, मार्वल-डीसी को देगी कड़ी टक्कर

 फिल्मकार संजय गुप्ता ग्राफिक नॉवेल 'रक्षक' पर फीचर फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। फिल्मकार ने मंगलवार को ट्विटर पर घोषणा की कि उन्होंने रक्षक पर फिल्म बनाने का अधिकार प्राप्त कर लिया है।

<p>रक्षक कॉमिक्स पर...- India TV Hindi
रक्षक कॉमिक्स पर बनेगी सुपरहीरो वाली फिल्म

मुंबई: फिल्मकार संजय गुप्ता ग्राफिक नॉवेल 'रक्षक' पर फीचर फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। फिल्मकार ने मंगलवार को ट्विटर पर घोषणा की कि उन्होंने रक्षक पर फिल्म बनाने का अधिकार प्राप्त कर लिया है।

फिल्मकार ने यह भी घोषणा की कि उनके निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म भारत की पहली ग्राफिक उपन्यास पर आधारित 'व्यापक और महत्वाकांक्षी फीचर फिल्म' होगी।

'दबंग 3' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, सलमान खान की लगातार 15वीं फिल्म ने लगाया शतक

आखिर उन्होंने रक्षक को फिल्म के लिए क्यों चुना? गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "मैं इस शैली में हमेशा से कुछ कंटेंट की तलाश कर रहा था, क्योंकि इस शैली का प्रयोग हमारी फिल्मों में बहुत किया जाता है। आज के दौर में हॉलीवुड सिर्फ सुपरहीरो की फिल्मों पर टिका हुआ है। इसलिए मैं हमेशा से इसकी तलाश में था और जब मैंने रक्षक की कहानी पढ़ी तो मुझे अहसास हुआ कि आज के समय में जो हमारे देश में हो रहा है, चाहे वह लिंचिंग हो या दुष्कर्म हो उसके नजरिए से यह कहानी उपयुक्त है। 

दीपिका ने क्रिसमस पर शेयर की रणवीर संग तस्वीर, लिखा- क्रिसमस ट्री डेकोरेट करवाना हो तो संपर्क करें

Latest Bollywood News

Related Video