1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दबंग 3' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, सलमान खान की लगातार 15वीं फिल्म ने लगाया शतक

'दबंग 3' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, सलमान खान की लगातार 15वीं फिल्म ने लगाया शतक

 Published : Dec 25, 2019 08:26 am IST,  Updated : Dec 25, 2019 04:07 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

Dabangg 3 box office collection- India TV Hindi
दबंग 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर धामल मचा रही है। 'दबंग 3' में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। देश में चल रहे प्रोटेस्ट की वजह से दबंग 3 के बिजनेस पर असर पड़ा है। फिर भी फिल्म पांच दिन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

चौथे दिन दबंग 3 ने 91.85 करोड़ का बिजनेस किया था। अब पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस सामने आ गया है। दबंग 3 से पांचवे दिन 12 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इसके साथ ही ये फिल्म सलमान खान की लगातार 15वीं ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ के क्लब में एंटर किया है।

दंबग 3 में चुलबुल पांडे के पुलिस ऑफिसर बनने के पीछे का वजह दिखाई गई है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में इमोशन, कॉमेडी सब कुछ है।

दबंग 3 की बात करें तो इस फिल्म से सई मांजरेकर ने बॉलीवुड में कदम रखा है। सई एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी है। फिल्म दबंग से बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा ने कदम रखा था। दबंग 3 में साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप विलेन के किरदार में नजर आए हैं। दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन