सीरियल 'इश्कबाज़' की अनिका यानि सुरभि चांदना ने अपने बिंदास कैरेक्टर से जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली थी। शो में उनके फैशन सेंस और को-स्टार नकुल मेहता संग केमेस्ट्री की बहुत तारीफ हुई। हालांकि अब सुरभि ने घोषणा की है कि वह इस शो को अलविदा कह दिया है।
पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थी कि वह यह शो छोड़ने वाली हैं और अब उन्होंने इस खबर को कंफर्म कर दिया है।
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर अपने फैंस, मेकर्स और को-स्टार्स को प्यार के लिए शुक्रिया कहा।
उन्होंने लिखा- ''आपकी खिड़की तोड़ अनिका से विदा ले रही हूं। मैं वादा करती हूं कि जोरदार वापसी करूंगी और जल्द आपलोगों का नए अवतार में मनोरंजन करूंगी। बस मुझे प्यार करते रहिए, मैं आपको प्यार करती रहूंगी।''
'इश्कबाज़' में लीप आने वाला है और खबरें हैं कि नकुल शो में अपनी किसी बेस्ट फ्रेंड संग रोमांस करते नजर आएंगे। IWM की रिपोर्ट के मुताबिक, नकुल के साथ सनाया ईरानी या दृष्टि धामी की जोड़ी बन सकती है।
खबरों के मुताबिक, नकुल जो शो में शिवाय सिंह ओबेरॉय के रोल में नजर आते हैं, वह लीप के बाद शिवाय और अनिका के बेटे शिवांश का किरदार निभाते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि सुरभि प्रेग्नेंट नहीं दिखना चाहती थीं इसलिए मेकर्स को स्क्रिप्ट में बदलाव करना पड़ा और सुरभि शो से बाहर हो गईं।
शो की प्रोड्यूसर गुल खान ने पिंकविला से कहा था- ''दिसंबर में हम इश्कबाज़ में जेनरेशन लीप ले रहे हैं।''