A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस का बेबी शावर, आप भी देखें तस्वीरें

सैक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस का बेबी शावर, आप भी देखें तस्वीरें

सैक्रेड गेम्स एक्ट्रेस इन दिनों अपनी बेबी शावर एन्जॉय कर रही हैं।

<p>सैक्रेड गेम्स</p>- India TV Hindi
सैक्रेड गेम्स

नई दिल्ली: सैक्रेड गेम्स एक्ट्रेस इन दिनों अपनी बेबी शावर एन्जॉय कर रही हैं। अब आप कुछ और सोचे इससे पहले हम आपको बता दें कि एक्ट्रेस सुरवीन चावला का बेबी शावर सेलिब्रेट किया गया। इसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। बेबी शावर की फोटो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

बेबी शावर में सुरवीन ने काफी एन्जॉय किया। वो दोस्तों के साथ मस्ती करती और खुलकर हंसती दिखीं। बता दें कि अप्रैल में सैक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

इस दौरान उन्होंने नाइटसूट पहना हुआ था। उनका लुक एकदम सिंपल था। वो बेहद खूबसूरत दिखीं। इस दौरान वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती भी दिखीं।

एक्ट्रेस ने 2015 में अक्षय ठक्कर से शादी की थी। उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की थी। 2017 में अपनी शादी का सीक्रेट खोला था।

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुरवीन ने कसौटी जिंदगी की, काजल और कहीं तो होगा जैसे हिट सीरियल दिए हैं। इसके अलावा वो हेट स्टोरी 2 में बतौर लीड एक्ट्रेस बी नजर आई थीं।

पिछले साल सुरवीन चावला नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स में भी दिखी थीं। सुरवीन तमिल, तेलुगू, पंजाबी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। 

Latest Bollywood News