A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे के 'मणिकर्णिका' लुक पर दिया ये रिएक्शन

एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे के 'मणिकर्णिका' लुक पर दिया ये रिएक्शन

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर मिले थे, वहीं से दोनों का अफेयर शुरू हो गया, लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया था।

<p>Sushant Ankita</p>- India TV Hindi
Sushant Ankita

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने आखिरकार बड़े पर्दे पर एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। अंकिता फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में हैं, वहीं अंकिता लोखंडे इस फिल्म में झलकारी बाई का किरदार प्ले कर रही हैं। आज अंकिता ने 'मणिकर्णिका' का अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया। अंकिता को इस लुक के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। 

अंकिता की इस तस्वीर पर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने भी टिप्पणी की है। सुशांत लिखते हैं- यह बेहद अच्छा दिख रहा है अंकिता, मैं यह देखकर बहुत खुश हूं। भगवान तुम्हें खूब सारी सफलता और खुशियां दें। 

Sushant

मणिकर्णिका से सामने आया कंगना रनौत का लुक

अंकिता फिल्म में झलकारी बाई की भूमिका में हैं। अंकिता ने अपने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर की है। इसमें अंकिता के कंधे पर बंदूक नजर आ रही है और उनकी आंखों में गजब का आत्मविश्वास झलक रहा है। उन्हें देखकर लग रहा है कि वो युद्ध के लिए तैयार हैं। बता दें, झलकारी देवी रानी लक्ष्मी बाई की सेना में योद्धा थी, जो बाद में रानी की दोस्त और सलाहकार बन जाती है। 

मणिकर्णिका का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज होगा।  फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' 25 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को 50 से अधिक देशों में रिलीज होगी। पहले ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 भी इसी दिन रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल के यौन उत्पीड़न के केस में फंसने के बाद इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। कंगना ने इस बात पर खुशी जाहिर की थी और कहा था कि उन्हें आशा है कि 25 जनवरी को सिर्फ 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' ही रिलीज होगी।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने जीटीवी के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में साथ काम किया था। दोनों का यह पहला सीरियल था। इसी सीरियल के दौरान दोनों में प्यार हो गया और दोनों लिव इन में रहने लगे। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म में काम करने का मौका मिला। बाद में दोनों के बीच की दूरियां बढ़ गईं। सुशांत और अंकिता करीब 6 साल के अफेयर के बाद अलग हो गए। सुशांत का नाम इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जुड़ा वहीं अंकिता लोखंडे भी बिजनेसमैन विकास जैन को डेट करने लगी। हालांकि दोनों ने ही अपने अफेयर की खबरों पर कभी कोई बयान नहीं दिया।

Also Read: 

कपिल शर्मा ने गर्लफ्रेंड गिन्नी से रचाई शादी, देखिए तस्वीरें

रघु राम ने तलाक के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

हो गई टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता की शादी, पहली तस्वीर और वीडियोज आए सामने

Latest Bollywood News