1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत ने जब सुना था 'केदारनाथ' फिल्म का क्लाइमैक्स, निकल पड़े थे उनके आंसू

सुशांत सिंह राजपूत ने जब सुना था 'केदारनाथ' फिल्म का क्लाइमैक्स, निकल पड़े थे उनके आंसू

केदारनाथ फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें सारा अली खान ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

Sushant Singh Rajput kedarnath- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @GATTUKAPOOR 'केदारनाथ' फिल्म का अंत सुनकर रो पड़े थे सुशांत सिंह राजपूत 

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म 'केदारनाथ' की स्क्रिप्ट की सह-लेखिका कनिका ढिल्लों ने बुधवार को सुशांत से जुड़ा एक पुराना किस्सा याद किया। कनिका ने बताया कि साल 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' का अंत सुनकर सुशांत रो पड़े थे।

कनिका ने ट्वीट कर लिखा, "तुम्हारे लिए मंसूर के किरदार को लिखना काफी खास था। तुमने इसे पूरे समर्पण के साथ निभाया। जब मैंने तुम्हें पहली बार 'केदारनाथ' के अंत के बारे में बताया था, तुम रो पड़े थे- मंसूर के आखिरी दृश्य के वक्त हमारे होठों पर एक दर्दभरी मुस्कान थी और दिल में भरपूर प्यार था।"

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर की भाई की 'केदारनाथ' से तस्वीर, लिखा- वह हर चीज में 100% देता था

फिल्म में सुशांत ने मंसूर नामक एक पिट्ठू का किरदार निभाया था, जिसे सारा अली खान के निभाए किरदार मंदाकिनी से प्यार था।

कनिका आगे लिखती हैं, "तुमने हम सभी को रुला दिया। तुम्हें याद करने का सबसे बेहतरीन तरीका एक कलाकार के तौर पर तुम्हारे किए कामों को याद करना है।"

अपने इस पोस्ट के साथ कनिका ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें सुशांत इस किरदार की तैयारी के क्रम में ट्रेडमिल पर बालू के बोरे के साथ ट्रेनिंग करते हुए दिख रहे हैं।

Latest Bollywood News