दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने श्रीलंका में लगाए गए होर्डिग की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की।
Image Source : INSTAGRAM सुशांत सिंह राजपूत केस
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब सभी को आखिरी फैसले का इंतजार है। इस बीच एम्स अपनी फाइनल रिपोर्ट में कह चुका है कि एक्टर ने सुसाइड किया था। सूत्रों की मानें तो सीबीआई भी इस बात से सहमत है। वहीं, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने श्रीलंका में लगाए गए होर्डिग की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। बिलबोर्ड में उनके भाई व अभिनेता सुशांत के लिए न्याय की मांग की गई।
Live updates : sushant singh rajput death probe live updates
October 11, 20207:33 AM (IST)Posted by Sonam Kanojia
सुशांत के लिए श्रीलंका में उठी न्याय की मांग
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शनिवार को श्रीलंका में लगाए गए होर्डिग की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। बिलबोर्ड में उनके भाई व अभिनेता सुशांत के लिए न्याय की मांग की गई। श्वेता ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पूरे श्रीलंका में लगे होर्डिग की तस्वीरें साझा कीं। उसमें सुशांत की तस्वीर के साथ न्याय की मांग की गई है। होर्डिग में सुशांतजस्टिसनाउ और श्रीलंकायूनाइटेडफोरएसएसआर हैशटैग हैं।