1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने सैमुअल को दी जान से मारने की धमकी, एक्टर के हाउस स्टाफ ने दर्ज कराई शिकायत

सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने सैमुअल को दी जान से मारने की धमकी, एक्टर के हाउस स्टाफ ने दर्ज कराई शिकायत

 Published : Oct 10, 2020 01:29 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 01:29 pm IST

सैमुअल ने इंस्टा स्टोरी पर साइबर सेल में दर्ज अपनी शिकायत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

Samuel Haokip Suicide Threat- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने सैमुअल को दी जान से मारने की धमकी Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत के हाउस स्टाफ सैमुअल हॉकिप को एक्टर के फैन द्वारा जाने से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उन्होंने साइबर से में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 

सैमुअल हॉकिप ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया। इसमें फैन ने लिखा, "मैं कसम खाता हूं कि तुम्हें अफसोस करने का भी समय नहीं मिलेगा। अपने सुसाइड के लिए तैयार हो जाओ। तुम माफिया से तो बच गए, लेकिन दुनिया में कमजोर हो तुम।"

सुशांत सिंह राजपूत केस Live: एक्टर की बहन ने शेयर किया पोस्ट, श्रीलंका में उठी न्याय की मांग

Sushant Singh Rajput house staff
Image Source : INSTAGRAM STORYसैमुअल ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

इसके बाद सैमुअल ने रिप्लाई किया, "मैं आईपीसी और आईटी एक्ट 2003 के तहत साइबर सेल में तुम्हारे और आईपी एड्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा रहा हूं।" 

इसके बावजूद सुशांत के फैन ने जवाब में लिखा, "तुम मेरे और बाकी एसएसआर वॉरियर्स के खिलाफ एक्शन ले सकते हो धोखेबाज, लेकिन ये तुम्हें और खतरे में डाल देगा।" 

सैमुअल ने इंस्टा स्टोरी पर साइबर सेल में दर्ज अपनी शिकायत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई ने दिवंगत अभिनेता के करीब रहे लोगों से पूछताछ की थी। उनमें सैमुअल भी शामिल था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन