A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रविवार को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। सोमवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

sushant singh rajput- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सुशांत सिंह राजपूत

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किया जाएगा। इंडिया टुडे डॉट इन की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंचेंगे और उसके बाद सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जैसा कि पहले आईएएनएस द्वारा बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को रविवार को उनके घर में एक नौकर ने फांसी पर लटका देखा था, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,फैमिली पहुंची मुंबई

इंडिया टुडे वेबसाइट के अनुसार, यह पता चला है कि सुशांत ने अपने जीवन को समाप्त करने से पहले रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक ग्लास जूस भी पीया था। इसके बाद उन्होंने अपने आपको बेडरूम में बंद कर लिया।

जब उनके नौकर ने दरवाजे पर बार-बार दस्तक दी और सुशांत ने कोई जवाब नहीं दिया। तब उसने पड़ोसियों को भी बुलाया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और लगभग 12.30 बजे सुशांत के फ्लैट में उसका शव लटकते हुए पाया गया। पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सुशांत सिंह राजपूत सहित इन 6 सितारों ने भी कम उम्र में ली खुद की जान, यकीन करना भी हो गया था मुश्किल

मुंबई पुलिस ने रविवार दोपहर जारी एक बयान में कहा, सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है, मुंबई पुलिस जांच कर रही है।

अभिनेता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के कूपर अस्पताल ले जाया गया।

सुशांत सिंह राजपूत पिछले कुछ महीनों से कथित तौर पर अवसाद से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पिछले कुछ महीनों के उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने अपने अवसाद पर काबू पाने के लिए योग और ध्यान लगाने की भी कोशिश की थी।

 

Latest Bollywood News

Related Video