1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत सहित इन 6 सितारों ने भी कम उम्र में ली खुद की जान, यकीन करना भी हो गया था मुश्किल

सुशांत सिंह राजपूत सहित इन 6 सितारों ने भी कम उम्र में ली खुद की जान, यकीन करना भी हो गया था मुश्किल

 Published : Jun 14, 2020 07:55 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 08:13 pm IST

सुशांत की मौत की खबर ने न केवल उनके परिजनों बल्कि सिनेमाजगत के अलावा आम लोगों की भी आंखें नम कर दी हैं। सुशांत के अलावा कई और ऐसे सितारे हैं जो आत्महत्या कर खुद को मौत के गले लगा चुके हैं।

Kushal, Sushant and Pratyusha- India TV Hindi
Kushal, Sushant and Pratyusha - कुशाल,सुशांत और प्रत्युषा Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

बॉलीवुड ने आज अपना एक और चमकता हुआ सितारा खो दिया। सुशांत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक सुशांत लंबे वक्त से डिप्रेशन के शिकार थे। सुशांत की मौत की खबर ने न केवल उनके परिजनों बल्कि सिनेमाजगत के अलावा आम लोगों की भी आंखें नम कर दी हैं। सुशांत के अलावा कई और ऐसे सितारे हैं जो आत्महत्या कर खुद को मौत के गले लगा चुके हैं। 

अधूरे रह गए सुशांत सिंह राजपूत के ये सपने, 9 महीने पहले खुद शेयर की थी लिस्ट

जिया खान

अभिनेत्री जिया खान की मौत की खबर ने भी सबको हैरान कर दिया था। जिया ने 'निशब्द' और 'गजनी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। जिया ने 25 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिया फिल्मों में अपने अभिनय से ज्यादा आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली से रिश्तों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहीं। 

प्रत्युषा बनर्जी

इस लिस्ट में छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का नाम भी शामिल है। प्रत्युषा कई सारे सीरियल्स में नजर आई थीं। हालांकि उन्हें पहचान बालिका वधू सीरियल से मिली थी। प्रत्युषा ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा को आनन फानन में अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। 

कुशल पंजाबी

टीवी अभिनेता कुशल पंजाबी ने बीते साल दिसंबर में मौत को गले लगा लिया था। कुशल ने भी आत्महत्या की थी। कुशल की मौत के बाद एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें उन्होंने इसका जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया था। 

राहुल दीक्षित

छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता राहुल दीक्षित ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। जयपुर के रहने वाले 28 साल के राहुल मुंबई में रहते थे। उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। 

राहुल दीक्षित
Image Source : TWITTERराहुल दीक्षित

सुशांत के निधन पर शोक में डूबा खेल जगत, सचिन तेंदुलकर से विराट कोहली तक ने किए ये ट्वीट

कुलजीत रंधावा
मशहूर सुपरमॉडल और टीवी अभिनेत्री कुलजीत रंधावा ने भी आत्महत्या की थी। कुलजीत की मौत के बाद एक सुसाइड नोट भी मिला थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो जिंदगी का प्रेशर झेल नहीं पा रही हैं इस वजह से जिंदगी खत्म कर रही हैं। 

कुलजीत रंधावा
Image Source : TWITTERकुलजीत रंधावा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन