1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अधूरे रह गए सुशांत सिंह राजपूत के ये सपने, 9 महीने पहले खुद शेयर की थी लिस्ट

अधूरे रह गए सुशांत सिंह राजपूत के ये सपने, 9 महीने पहले खुद शेयर की थी लिस्ट

 Published : Jun 14, 2020 04:43 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 05:10 pm IST

सुशांत ने कुछ वक्त पहले प्रशंसकों के साथ अपने सपनों की लिस्ट साझा की थी। सुशांत इनमें से कुछ सपने ही पूरी कर पाए थे। अभिनेता के अचानक निधन से उनके कुछ सपने अधूरे ही रह गए।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput - सुशांत सिंह राजपूत  Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

सुशांत सिंह के निधन की खबर से बॉलीवुड में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर किसी को इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। छोटे से करियर में सुशांत ने कई शानदार किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। सुशांत ने कुछ वक्त पहले प्रशंसकों के साथ अपने सपनों की लिस्ट साझा की थी। इस लिस्ट में सुशांत ने अपने 50 सपनों का जिक्र किया था। जिसमें से उन्होंने अपने कुछ सपने प्रशंसकों के साथ साझा किए थे। सुशांत इनमें से कुछ सपने ही पूरी कर पाए थे। अभिनेता के अचानक निधन से उनके कुछ सपने अधूरे ही रह गए। 

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी इस फिल्म के लिए की थी खास मेहनत, चार महीने रहे थे अकेले

सुशांत ने अपने 50 सपनों की लिस्ट 14 सितंबर, 2019 को ट्वीट के जरिए लोगों के साथ साझा की थी। इस ट्वीट के साथ सुशांत ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो एक पेपर पर अपने सपने लिखते हुए दिखाई दिए थे। 

ये हैं सुशांत सिंह राजपूत की 5 बेहतरीन फिल्में, 'काय पो चे' से 'छिछोरे' तक बॉलीवुड में ऐसी जमाई धाक

इस ट्वीट में सुशांत ने लिखा था- 'मेरे 50 सपने....प्लेन उड़ाना सीखना चाहता हूं, बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना, मोर्स कोड सीखना, बच्चों को अंतरिक्ष के बारे में जानने में मदद करना, टेनिस के मशहूर खिलाड़ी के साथ खेलना, फोर क्लैप पुशअप करना, कॉलेज के दिनों को फिर से जीना, दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में शाम बिताना, मशहूर खिलाड़ी के साथ पोकर खेलना, किताब लिखना, दोबारा नासा की वर्कशॉप में हिस्सा लेना, यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लीयर रिसर्च (सर्न) जाना, 6 महीने में सिक्स पैक एब बनाना। 

इसके अलावा सुशांत ने अपने और सपने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। जिसमें जंगल में एक हफ्ते तक रहना, वेदिक ज्योतिषी को समझना, डिज्नीलैंड, 10 डांस के फॉर्म सीखना, मुफ्त शिक्षा लोगों को मिले इस पर काम करना, सक्रिय ज्वालामुखी को लाइव शूट करना। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन