A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस साल के आखिर में सुष्मिता सेन करेंगी बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से शादी!

इस साल के आखिर में सुष्मिता सेन करेंगी बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से शादी!

सुष्मिता सेन बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Sushmita sen and Rohman shawl- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Sushmita sen and Rohman shawl

सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल(Rohman shawl) के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वर्कआउट, वेकेशन बच्चों के साथ मस्ती करते हुए फोटो शेयर करते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल 2019 के आखिरी तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

वोग की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहमन ने सुष्मिता को शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने हां कह दी है। इसी वजह से सुष्मिता ने अपने रिलेशनशिप के बारे में सभी को बताने का फैसला किया है। 

सुष्मिता और रोहमन अब शादी के लिए अच्छे समय के बारे में सोच रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल 2019 की सर्दियों में शादी करने की सोच रहे हैं।

सुष्मिता सेन ने कुछ दिनों पहले रोहमन के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की और उसके कैप्शन में लिखा, "मेरे साथ चलो, सच का जश्न मनाते हुए , जो होगा, वो होगा, रोहन शॉल! ढेर सारा प्यार।"

रोहमन ने सुष्मिता को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, तस्वीर के साथ रोहमन ने लिखा है- मुझे उसके डिंपल से प्यार है।

रोहमन शॉल सुष्मिता और उनकी बेटियों के साथ हर जगह नजर आते हैं। सुष्मिता ने एक 'फैमिली सेल्फी' शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटियों के साथ उनके बॉयफ्रेंड रोहमन भी शामिल थे और सभी ने एक दूसरे के साथ तालमेल करते हुए पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे।

Also Read:

क्या करण जौहर की पार्टी में नशे में थे विक्की कौशल, दीपिका, अर्जुन और मलाइका? अकाली दल के नेता का आरोप

करिश्मा-करीना के कजिन अरमान जैन करने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से शादी

Latest Bollywood News