1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा-करीना के कजिन अरमान जैन करने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से शादी

करिश्मा-करीना के कजिन अरमान जैन करने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से शादी

 Published : Jul 31, 2019 10:05 am IST,  Updated : Jul 31, 2019 10:05 am IST

करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा के साथ तस्वीर शेयर की है।

Armaan Jain engaged to girlfriend Anissa Malhotra- India TV Hindi
Armaan Jain engaged to girlfriend Anissa Malhotra

मुंबई: करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा को प्रपोज किया है और शादी के लिए कहा है। करिश्मा कपूर ने दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर  करते हुए सगाई की बधाई दी है। करिश्मा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें अरमान अनीसा को प्रपोज करते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में अरमान और अनीसा करिश्मा कपूर के साथ पोज देते भी दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में वो ग्रूम टू बी बनकर केक काटते दिख रहे हैं। करिश्मा कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- सिर्फ प्यार।

तस्वीरों में अनीसा फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। करिश्मा कपूर ने भी फ्लोरल प्रिंट का ही ड्रेस पहना है।

Armaan Jain engaged to girlfriend Anissa Malhotra
Armaan Jain engaged to girlfriend Anissa Malhotra

Armaan Jain engaged to girlfriend Anissa Malhotra
Armaan Jain engaged to girlfriend Anissa Malhotra

Birthday Special : अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली मुमताज अब लगती हैं ऐसी

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा कई सालों से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। दोनों की रिश्तों की खबर पहले 2014 में आई थी, उस वक्त अरमान ने इन खबरों को अफवाह बताया था। हालांकि अनीसा कई बार करीना और करिश्मा संग पार्टी एन्जॉय करती दिखती रहती थीं।

Armaan Jain engaged to girlfriend Anissa Malhotra
Armaan Jain engaged to girlfriend Anissa Malhotra

अरमान जैन-अनीसा मल्होत्रा
Image Source : अरमान जैन-अनीसा मल्होत्रा

अरमान जैन ने साल 2014 में फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप रही और अरमान ने उसके बाद किसी फिल्म में काम नहीं किया। अरमान करिश्मा कपूर की बुआ रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। रीमा जैन ऋषि कपूर, रणधीर कपूर की बहन हैं।

उन्नाव रेप केस: ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट कर मांगी पीड़िता को न्याय मिलने की दुआ

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन